फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eight prisoners affected by aids

जिला कारागार के आठ बंदी एचआईवी संक्रमित

Sat, 05 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Sat, 05 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों की एचआईवी-टीबी संक्रमण की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुल 887 बंदियों एवं कैदियों की एचआईवी जांच की गई। 57 बंदियों का टीबी संक्रमण की आशंका के कारण सैंपल लिया गया था। सात बंदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक बंदी पहले से ही एचआईवी संक्रमण का उपचार करा रहा है। किसी भी बंदी में टीबी संक्रमण का पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जेल की चहारदीवारी के अंदर भी भयानक संक्रमण बंदियों और कैदियों पर अपना शिकंजा कस रहे हैं। इसकी पुष्टि खुद सरकारी आंकड़े कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के परियोजना निदेशक आलोक कुमार ने 19 फरवरी को प्रदेश के सभी सीएमओ-सीएमएस को निर्देश जारी कर जिला कारागारों में एचआईवी और टीबी संक्रमण की जांच कर 15 मार्च तक रिपोर्ट भेजने को कहा था। चार फरवरी तक जिला कारागार के 887 बंदियों और कैदियों की एचआईवी संक्रमण की जांच की गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में सात बंदियों और कैदियों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि की गई है। एक एचआईवी संक्रमित बंदी पहले से उपचाराधीन थी। जिला कारागार में मौजूदा समय में आठ एचआईवी संक्रमित हैं। वहीं, जिला क्षयरोग विभाग की ओर से टीबी संक्रमण की आशंका में 57 बंदियों का बलगम का सैंपल लिया गया। किसी भी आशंकित में टीबी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed