फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lady congress leader's brother get suiside

महिला कांग्रेसी नेता के भाई ने आत्महत्या की 

Wed, 09 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
lady congress leader's brother get suiside
महिला कांग्रेसी नेता के भाई ने आत्महत्या की
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष डा. शहनाज रहमान के भाई अतीकुर्रहमान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी आसमां की तहरीर पर मृतक के भाई और बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का दावा है कि अतीकुर्रहमान के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उनके शव को दफन को लेकर मृतक के परिजन व ससुराल पक्ष के लोग भी आमने-सामने आ गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका दफन किया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक प्रापर्टी डीलर अतीकुर्रहमान मंगलवार की रात बरेली गेट अपने निवास स्थान पर अचेतावस्था में मिले थे। उनको एक निजी चिकित्सक के ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। बाद में अतीकुर्रहमान की पत्नी आसमां ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी कि उनके पति को जहर देकर मार दिया गया है। उन्होंने इसका आरोप अपने पति के भाई-बहन पर लगाया।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि अतीकुर्रहमान के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें अपनी मौत का उन्होंने अपने घर वालों को बताया है। पुलिस ने अतीकुर्रहमान के भाई-बहन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (आईपीसी की धारा 306) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बुधवार को अतीकुर्रहमान के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद उनके ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पहुंच गए और शव सौंपे जाने की मांग करे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर उनके परिजन व सुसराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस व गंज थाने की पुलिस मौके पहुंच गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अतीकुर्रहमान के शव को उनके ससुराल पक्ष के लोगों को सौंप दिया गया। उनको पक्का पुल स्थित कब्रिस्तान में दफन किया गया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि मामले में अतीकुर्रहमान के पास एक सुसाइड नोट मिला है। पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed