फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   raja rao bakhs singh hanged thrice

खजाने वाले राजा को तीन बार दी गई थी फांसी

Sat, 26 Oct 2013 01:20 PM IST
नीरज शर्मा/उन्नाव
नीरज शर्मा/उन्नाव Updated Sat, 26 Oct 2013 01:20 PM IST
विज्ञापन
raja rao bakhs singh hanged thrice

बैसवारा के क्रांतिकारी राव राम बक्स सिंह को एक घंटे तक फांसी पर लटकाने का आदेश हुआ था। 17 दिसंबर 1858 को फांसी पर लटकाए जाने के आदेश के एक साल 11 दिन बाद 28 दिसंबर 1858 को राव साहब को उसी जगह पर फांसी दी गई जहां उन्होंने अंग्रेजों को मारा था।

विज्ञापन


राव साहब की इच्छा के अनुसार फांसी के दिन ही बक्सर के लंबरदार देशराज सिंह को उनका शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

इतिहासवेत्ता डॉ. वासुदेव सिंह ने राव राम बक्स सिंह के इतिहास और फांसी दिए जाने के संबंध में अपनी किताब में विस्तृत लिखा है। 29 जून 1857 में राव रामबक्स सिंह के नेतृत्व में क्रांतिकारियों ने डिल्लेश्वर मंदिर में जान बचाने के लिए घुसे 12 अंग्रेजों को जिंदा जलाया था।
विज्ञापन


इसमें जनरल डीलाफौस समेत आठ की मौत हो गई थी। बाकी चार लोग भाग निकले थे। इन अंग्रेजों को राव रामबक्स सिंह के खानदान के और राव साहब के कट्टर दुश्मन मुरारमऊ के राजा दुर्विजय सिंह ने संरक्षण दिया था। राव साहब की मौत के बाद दुर्विजय सिंह को अंग्रेजों ने स्वामिभक्ति के पुरस्कार के रूप में डौंडिया खेड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार फंदा टूटने की प्रचलित है कहानी
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि उनके पूर्वजों ने बताया था कि जब अंग्रेज राव साहब को फांसी लगा रहे थे तो तीन बार फंदा टूटा था। इसके बाद राव साहब ने शंकर भगवान को नमन कर उनकी माला को शरीर से दूर कर दिया। इसके बाद ही अंग्रेज फांसी लगा पाए थे।

फांसी के बाद का सरकारी पत्र
जिला रायबरेली के असिस्टेंट कमिश्नर सीके क्रेमिलन ने 28 दिसंबर 1859 को बाबू रावबक्स सिंह को फांसी दिए जाने का प्रमाण पत्र जारी किया।

इसमें लिखा है, ‘मैं यहां पर भली भांति प्रमाणित करता हूं कि रामबक्स आत्मज बसंत सिंह पर मृत्युदंड दिए जाने की आज्ञा पूर्ण रूप से कार्यान्वित की गई और यह कि कथित रामबक्स सिंह आत्मज बसंत सिंह को ध्वस्त मंदिर के समीप जहां यूरोपियनों को मारा गया था आज बुधवार 28 दिसंबर 1859 को गले में फंदा डालकर तब तक लटकाया गया जब तक कि वह मर नहीं गया।

उसके शरीर को पूरे एक घंटे तक लटकते रहने पर भी तब तक नीचे नहीं उतारा गया जब तक कि स्वयं मैंने निरीक्षण कर यह नहीं सुनिश्चित कर लिया कि उसके शरीर में प्राण नहीं रहे।

फांसी पर झुलाए जाने के 10 मिनट बाद मैंने डोम को आदेश दिया कि वे रामबक्स के सिकुड़े हुए पैरों को सीधा कर दें। उन्होंने पैरों को इतनी जोर से खींचा कि रस्सी टूट गई। किंतु दूसरी रस्सी तैयार थी।


बस शरीर को पांच मिनट के अंदर पुन: लटका दिया गया और फिर कोई दुर्घटना, त्रुटि अथवा दुर्भाग्यपूर्ण बात नहीं हुई।

मैं पुन: प्रमाणित करता हूं कि रामबक्स के मृत शरीर को नीचे उतारकर रामबक्स की प्रार्थनानुसार ही बक्सर के लंबरदार देशराज सिंह को आज 28 दिसंबर 1859 को इस न्यायालय के राजकीय प्रमाण पत्र के साथ मेरे हाथों दे दिया गया।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed