फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Punjab Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017

पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर?: आठ एग्जिट पोल में पूर्ण बहुमत की सरकार का दावा, जानिए 2017 के सर्वे में क्या कह गया था

Tue, 08 Mar 2022 11:15 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 08 Mar 2022 11:15 AM IST
सार

पंजाब समेत चुनाव वाले पांचों राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। अब सबकी नजर 10 मार्च पर हैं, जब चुनाव नतीजे आएंगे।। हालांकि, इससे पहले अलग-अलग चैनलों की तरफ से एग्जिट पोल जारी हुए।  

विज्ञापन
Punjab Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव वाले पांचों राज्यों में सबसे बड़ा दावा पंजाब को लेकर हुआ है। एक तरफ से लगभग सभी न्यूज चैनलों और सर्वे में कहा गया है कि इस बार पंजाब की कांग्रेस सरकार सत्ता से बाहर हो रही है। पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी सरकार बना सकती है। यही नहीं, ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को सीटों का बड़ा नुकसान भी दिखाया गया है। ऐसे में हर कोई इसको लेकर सवाल खड़ा करने लगा है। हम आपको इस बार के एग्जिट पोल और 2017 के दावों के बारे में बताएंगे। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही और कितने गलत हो सकते हैं?  
विज्ञापन


विज्ञापन

पहले जान लीजिए इस बार के सर्वे में क्या दावे हुए? 

Punjab Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
1. इंडिया टुडे एक्सिस : आम आदमी पार्टी को बहुमत, कांग्रेस को झटका
इंडिया टुडे एक्सिस के सर्वे का दावा है कि इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी यानी आप की सरकार बनने जा रही है। सर्वे में बताया गया कि आम आदमी पार्टी को 76-90 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को इंडिया टुडे एक्सिस के सर्वे में 19 से 31 सीटों का अनुमान लगाया गया है। भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी को एक से चार सीटें मिल सकती हैं। शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को सात से 11 सीटें मिल सकती हैं।  अन्य के खाते में दो सीटें जा सकती हैं। 

2. एबीपी सी वोटर्स : आप बना सकती है सरकार, चन्नी गंवा देंगे सत्ता
एबीपी सी वोटर्स के सर्वे में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई दे रही है। सर्वे में दावा किया गया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को 51 से 61 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के खाते में केवल 22 से 28 सीटें दिखाई गई हैं। अकाली दल को 20 से 26 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस की गठबंधन के खाते में सात से 13 सीटें जा सकती हैं। 

3. टीवी-9 भारतवर्ष : आप की सरकार, अकाली और कांग्रेस बराबरी पर
टीवी-9 भारतवर्ष के सर्वे में भी आम आदमी पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बताई गई है। दावा किया गया कि आप को 56 से 61 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल बराबरी पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस को 24 से 29 और शिरोमणि अकाली दल को 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा गठबंधन को एक से छह सीटें मिलने का अनुमान है। 

4. रिपब्लिक - P MarQ : केजरीवाल और मान का चला जादू, बना सकते हैं सरकार
रिपब्लिक ने भी दावा किया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। आम आदमी पार्टी को यहां 62 से 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 23 से 31, अकाली दल को 16 से 24 और भाजपा गठबंधन के खाते में एक से तीन सीटें जा सकती हैं। 

5. न्यूज एक्स : कांग्रेस को बड़ा झटका, आप बना सकती है सरकार
न्यूज एक्स ने भी पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाते हुए दिखाया है। इसके मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी को 56 से 61 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस 24 से 29 सीटों तक ही सिमट जाएगी। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 22 से 26 और भाजपा गठबंधन को एक से छह सीटें मिलने का अनुमान है। 

6. इंडिया न्यूज, जन की बात : कांग्रेस की सरकार गई, मान बनेंगे सीएम
इंडिया न्यूज के सर्वे में भी दावा किया गया है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार जा सकती है। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान मुख्यमंत्री बन सकते हैं। सर्वे में बताया गया है कि इस बार आम आदमी पार्टी को 60 से 84 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 18 से 31 सीटों पर ही संतोष करना पड़ेगा। शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 12 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन के खाते में तीन से सात सीटें जा सकती हैं। 

7. टाइम्स नाऊ : आप को 70 सीटें मिलने का अनुमान, कांग्रेस 22 पर सिमटी
टाइम्स नाऊ के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त की ओर दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 22, शिरोमणि अकाली दल को 19 और भाजपा गठबंधन को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 

8. न्यूज 24 चाणक्य : आप लगाएगी शतक, कांग्रेस दस पर सिमटी
कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटका न्यूज 24 चाणक्य की सर्वे में लगा है। इसमें दावा किया गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को 100 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में महज 10 सीटें जाएंगी। अकाली दल गठबंधन को छह और भाजपा गठबंधन को एक सीट मिल सकती है। 

9. इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च : कांग्रेस की वापसी का दावा, अकाली के बराबर आप
ज्यादातर सर्वे के बिल्कुल उलट इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो रिसर्च ने दावा किया है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार फिर से बन रही है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस को 49 से 59 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी के खाते और शिरोमणि अकाली दल को लगभग बराबर दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी को 27 से 37, जबकि अकाली दल को 20 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन के खाते में दो से छह सीटें जा सकती हैं। 

10. देशबंधु : कांग्रेस को बड़ी राहत, मिल सकती है दोबारा सत्ता
इंडिया टीवी के बाद देशबंधु ने भी दावा किया है कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार वापस आ रही है। देशबंधु ने कांग्रेस को 62 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। आम आदमी पार्टी के खाते में 17 से 23 सीटें जा सकती हैं। अकाली दल 22 से 28 और भाजपा गठबंधन को दो से आठ सीटें मिलने का अनुमान है। 
 

एग्जिट पोल 2017 में क्या था?

Punjab Chunav Exit Poll Results 2017 Election Prediction Know the How Different the Results vs Exit Polls in 2017
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
चार फरवरी 2017 को पंजाब की 117 सीटों पर चुनाव हुए थे। यहां बहुमत का आंकड़ा 59 है। न्यूज 24 और टुडे चाणक्य ने कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े के आसपास बताया था, जबकि इंडिया टीवी और सी वोटर्स के सर्वे में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिखाई गई। नतीजा ठीक इसके उलट रहा।

कांग्रेस ने यहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। 117 में से 77 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई। आप को लगभग सभी सर्वे में ज्यादा सीटें दिखाई गई थीं। नतीजे में उसकी आधी सीटें ही मिली। कांग्रेस को सबसे ज्यादा 77, आप को 20, लोक इंसाफ पार्टी को दो सीटों मिलीं थीं। एनडीए में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़े थे। अकाली दल को 15 तो भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली।  
 
एजेंसी एनडीए यूपीए आप
इंडिया टीवी सी वोटर्स 05-13 41-49 59-67
न्यूज 24 चाणक्य 09 54 54
इंडिया टुडे एक्सिस 04-07 62-71 42-51
इंडिया न्यूज एमआरसी 07 55 55
एबीपी न्यूज सीएसडीएस 19-27 46-56 36-46
औसत 19-27 46-56 36-46

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? 
राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव कहते हैं, 'एग्जिट पोल पर एकदम भरोसा करना ठीक नहीं है। हाल ही में बिहार, पश्चिम बंगाल के नतीजें सबके सामने हैं। ऐसे में पोल के नतीजों और असली नतीजों में अंतर हो सकता है।' 

प्रो. अजय सिंह बताते हैं कि कई बार पोल बिल्कुल गलत साबित होते हैं तो कई बार नतीजे आस-पास ही आते हैं। ऐसा तब होता है जब ज्यादा सैंपल लिए जाते हैं। ज्यादा सैंपल लिए जाने पर पोल के सही होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में सर्वे की टीम नहीं पहुंच पाती है। इसके चलते इन पोल्स पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed