फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Punished at the police station wine party

पुलिस चौकी में सजा दी शराब की महफिल

Sat, 30 Mar 2013 11:17 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
Punished at the police station wine party
कानून व्यवस्था दुरुस्त करना और अपराधों पर लगाम लगाना तो दूर, होली पर वर्दीवाले खुद ही अपनी मर्यादा भूल गए। बुधबाजार चौकी पर सिपाहियों ने सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन


सड़क पर डीजे की धुन पर हाथ में शराब की बोतल लेकर नंगा नाच दिखाया और आने जाने वाले को जबरन शराब पिलाई। एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच सीओ कटघर को सौंप दी है।
विज्ञापन


होली पर शहर में लूटपाट की तीन, मारपीट की दो दर्जन से ज्यादा वारदातें हुईं। वहीं, शहर से देहात तक महिलाओं से छेड़छाड़ व अभद्रता की दर्जन भर घटनाएं हुईं। सड़क हादसे भी कम नहीं थे। इसमें चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


police chownkiकहीं भी सुरक्षा का नामो निशान दिखाई नहीं दिया लेकिन पुलिस होली की खुमारी में ऐसी मस्त हुई कि अनुशासन को ताक पर रखकर बैठ गई। कोतवाली की बुधबाजार चौकी पर इंचार्ज की गैरहाजिरी में सिपाहियों ने शराब की महफिल सजा दी। हर आने जाने वाले को शराब पिलाई।

गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पुलिसकर्मियों का यह नंगा नाच दोपहर बाद तक चलता रहा। चौकी इंचार्ज के आने पर भी सिपाही शांत नहीं हुए। हालात यह थे कि चौकी पर शराब की महफिल देख किसी पीड़ित या फरियादी की वहां जाने की हिम्मत नहीं हुई। जो लोग पहुंचे भी उन्हें सिपाहियों ने अगले दिन आने की बात कहकर टरका दिया। अगले दिन एसएसपी ने दो सिपाहियों सोनू कुमार और संजीव को निलंबित कर दिया।


घटना बेहद शर्मनाक है। चौकी पर शराब पीने और पिलाने वाले सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ कटघर को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद इससे भी बड़ी कार्रवाई होगी।-- नीलाब्जा चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed