फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   public manhandled police officer in etawah

अखिलेश के गृहजिले में पुलिस अफसर की पिटाई

Tue, 04 Jun 2013 11:36 AM IST
इटावा/ब्यूरो
इटावा/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
public manhandled police officer in etawah

मुलायम सिंह का गढ़ कहे जाने वाले इटावा जिले में सीओ सिटी की पिटाई का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


एक घर में आग लगने के काफी देर बाद दमकल कर्मचारियों के घटनास्थल पर पहुंचने से गुस्साए लोगों ने सीओ सिटी पर हमला कर दिया।

सीओ सिटी की पिटाई होते देख उनका गनर व साथ आए पुलिस वाले भाग खड़े हुए। गांव वालों का गुस्सा इतने पर भी नहीं थमा, उन लोगों ने घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी हाथापाई की।

बाद में गांव के ही कुछ संभ्रांत लोगों ने सीओ को बचाया और भीड़ के चंगुल से मुक्त कराकर वहां से निकाला। बताते हैं कि सीओ ने घटना की जानकारी बड़े अफसरों को भी नहीं दी।
विज्ञापन


चैनलों में खबर चलने के बाद लखनऊ में हड़कंप मचा तब जिले के उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई। एसएसपी राजेश मोदक ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों के रवैये पर फूटा गुस्सा
इटगांव में रविवार रात सत्य किशोर गुप्ता के घर में खाना बनाते समय आग लग गई थी। इसमें उसकी पत्नी बेबी गुप्ता की जलने से मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे सत्य किशोर की आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

सूचना पर सीओ सिटी राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सिविल लाइन आनंद सिंह भी फोर्स के साथ वहां मौजूद थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के न पहुंचने से लोगों में गुस्सा बढ़ रहा था। घटना के काफी देर बाद तक फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा।
manhandling
















इसी बीच फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पानी खत्म होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पानी भरने चली गई। काफी देर तक लौट कर नहीं आई तो लोग क्रोधित हो उठे और सीओ व एसओ की गाड़ी की ओर बढ़ गए।

आक्रोशित लोगों को आता देख गाड़ी में बैठे चालक अपनी-अपनी गाड़ियों को भगा ले गए। इससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया। तभी किसी ने कहा कि सीओ दूसरी ओर खड़े हैं तो गुस्साए लोग उस ओर चल दिए। वहां पहुंचकर सीओ से नाराजगी जताने लगे।


सीओ ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, तभी आक्रोशित लोग उन पर टूट पड़े। लात-घूंसों से उनकी जमकर पिटाई कर दी। सीओ को पिटता देख अन्य पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए।

एफआईआर दर्ज
सीओ सिटी राजवीर सिंह को पीटने वालों के खिलाफ सोमवार देर शाम मामला दर्ज कराया गया। मामले में सात लोग नामजद किए गए जबकि 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed