{"_id":"d6c4c25e-9970-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"pratishtha-sharma-kathak-exponent","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व सुंदरियों को टिप्स देगी सहारनपुर की बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व सुंदरियों को टिप्स देगी सहारनपुर की बेटी
सहारनपुर/ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2013 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम रोशन करने वाली योग और नृत्य गुरु प्रतिष्ठा शर्मा के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है।
विज्ञापन
वह 2014 में आयोजित होने वाली विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुंदरियों को योग और कथक के टिप्स देंगी।
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड के आयोजकों ने इसके लिए उनसे अनुबंध किया है।
आचार्य प्रतिष्ठा इन दिनों जकार्ता में चल रहे मिस इंडिया इंडोनेशिया के फाइनल राउंड में जज के रूप में भागीदारी कर रही हैं।
फाइनल राउंड के जजमेंट से पहले मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड के आयोजकों के आग्रह पर प्रतिष्ठा ने कथक की जादुई थिरकन और भावपूर्ण प्रस्तुति से सभी का मन मोहा।
कथक के साथ इंडोनेशियन डांस फ्यूजन और एफ्रोजैश की मिश्रित प्रस्तुति ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के इंद्रधनुषी रंग बिखेरे।
इस प्रस्तुति पर इंडोनेशिया में भारतीय राजदूत ने जहां उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन दिया, वहीं आस्ट्रेलियाई फैशन डिजाइनर शेशान स्मिथ ने मैगनेटिक पर्सनेलिटी का खिताब दिया।
मिस इंडिया वर्ल्ड वाइड के आयोजकों ने आचार्य प्रतिष्ठा को 2014 में आयोजित होने वाली विश्वस्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुंदरियों को योग और कथक के टिप्स देने के लिए अनुबंधित किया।
विज्ञापन
सहारनपुर की बेटी प्रतिष्ठा ने इस उपलब्धि का श्रेय मां ईष्ट शर्मा, पिता पद्मश्री भारत भूषण, नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी, नृत्य-थियेटर की कला उभारने वाली सहारनपुर की अल्पना तलवार और अदाकार जावेद खान सरोहा को दिया।
विज्ञापन