फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   hanging

खेल-खेल में बालक ने लगाई फांसी

Sun, 13 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
hanging
crime
नगर कोतवाली के करनपुर निवासी पत्रकार राजन शुक्ला का मासूम बेटा शनिवार को खेल-खेल में मौत के शिकंजे में फंस गया। वह खिड़की से दुपट्टा बांधकर खेल रहा था। उसने दुपट्टे को ही झूला बना लिया था। अचानक उसका पैर फिसल गया और दुपट्टा गले में फंस गया। गला कसने से उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया।
विज्ञापन


करनपुर निवासी राजन शुक्ला का सात वर्षीय बेटा राजदीप शुक्ला अपनी बहन के साथ घर में खेल रहा था। राजन व उनकी पत्नी भी घर में ही थीं। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास राजदीप खिड़की पर दुपट्टा बांधकर झूलने लगा। उसकी बहन किसी काम से भीतर चली गई। लौटी तो राजदीप को दुपट्टे से झूलता देख सन्न रह गई। उसने कमरे में जाकर राजन को भाई के लटकने की खबर दी। राजन पहुंचे। उन्होंने दुपट्टे की गांठ खोलने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन


राजदीप को लेकर लोग जिला अस्पताल गए। इमरजेंसी में डाक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही लोग रोने बिलखने लगे। लोग शव लेकर घर लौट आए।  वहीं पत्रकार शैलेंद्र मिश्र, करीम खान, अश्वनी सिंह, एलके त्रिपाठी, केके मिश्रा, सीपी उपाध्याय, रमेश तिवारी, दिनेश सिंह, हरिकेश मिश्रा, संजीव पांडेय, विनय पाठक, संदीप ओझा, गिरीश तिवारी, मनोज रावत, जान मोहम्मद, संजय श्रीवास्तव, ओम सिंह, सर्वेश शर्मा, संतोष भगवन, धर्मेंद्र सिंह, शिवमोहन शुक्ला, सुधीर जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed