फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

नकल कराने वाले दो केंद्र व्यवस्थापकों पर एफआईआर

Sat, 05 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
crime
नकल की खुली छूट देने वाले दो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ डीआईओएस ने मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को हुई इस कार्रवाई से अब तक जिले के पांच केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इन कॉलेजों के  एक-एक प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं भी निरस्त होंगी।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल कराने को लेकर केंद्र व्यवस्थापकों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है। एसडीएम कुंडा की रिपोर्ट पर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने, परीक्षा निरस्त करने का आदेश दिया था। शनिवार को डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने कुंडा तहसील के आरएन द्विवेदी इंटर कॉलेज पनिगो और शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज तिवारीनगर विजयीमऊ के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


इसके पूर्व आरपी तिवारी इंटर कॉलेज सराय सुभद्रा संग्रामगढ़, बाबूलाल इंटर कॉलेज मऊदारा कुंडा, महाशय मसूरियादीन इंटर कॉलेज कोटिला अख्तियारी के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। डीआईओएस ने बताया कि जिन कॉलेजों के केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है, उनकी निरीक्षण वाले दिन के विषय की परीक्षाएं भी निरस्त होंगी। सांगीपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में एक पेपर की परीक्षा  निरस्त कर दी गई है। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि अभी बोर्ड से पत्र नहीं आया है, मगर सूचना मिली है कि परीक्षा निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि निरस्त परीक्षा शहर के जीआईसी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed