{"_id":"56db24434f1c1b242d8b4b9b","slug":"loot-in-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलपंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर सात हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोलपंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर सात हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 05 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी कोतवाली में पेट्रोलपंप के सेल्समैन को तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाश सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई के बजाय घटना को लेकर लीपापोती करने लगी। उड़ैयाडीह-पट्टी मार्ग पर अनिल जायसवाल का ध्रुव आटो मोबाइल्स नाम से पेट्रोल पंप है। जिसकी देखभाल धूती निवासी आजाद तिवारी करते हैं। शनिवार की देर रात पल्सर बाइक से दो युवक पहुंचे। उन लोगों ने अपनी बाइक में 1 हजार 74 रुपये का पेट्रोल भराया। सेल्समैन प्रदीप सिंह निवासी बगिया चौराहा थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर ने पेट्रोल के रुपये मांगे। इस पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
उस समय दूसरे कर्मचारी पेट्रोलपंप के कार्यालय में बैठे थे। वे माजरा नहीं समझ सके। तमंचा सटाकर प्रदीप की जेब में रखे 7 हजार 110 रुपये बदमाशों ने छीन लिए और बाइक पर बैठकर भाग निकले। उनके भागने के दौरान प्रदीप ने शोर मचाया तो दूसरे कर्मचारियों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर दरोगा चंद्रप्रकाश शुक्ला सिपाहियों के साथ पहुंचे और छानबीन करने लगे। इसी दौरान प्रबंधक आजाद तिवारी भी आ गए। पूछताछ के दौरान उपनिरीक्षक बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास करने के बजाय लीपापोती का प्रयास करते हुए बोले कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है। प्रबंधक ने कहा कि सेल्समैन से जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता सकूंगा।