{"_id":"5d9c53148ebc3e015d44d1f2","slug":"power-cutt-and-water-crisis-in-sarnath-area-village-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बिजली ने फीका किया त्योहार, पानी की किल्लत ने और बढ़ा दी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बिजली ने फीका किया त्योहार, पानी की किल्लत ने और बढ़ा दी मुश्किलें
Tue, 08 Oct 2019 02:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में धूमधाम से दशहरा की धूम है। लोग खुशी-खुशी इस त्योहार को मना रहे हैं। लेकिन शहर के कई गांव ऐसे हैं जहां सोमवार से बिजली गुल है। इसके साथ उन गांवों में अंधेरा तो है ही पानी की भी अब किल्लत हो गई है।
विज्ञापन
सारनाथ क्षेत्र के कई गांवों में बीते सोमवार दोपहर 12 बजे से ही बिजली नहीं है। जिससे छाहीं, पतेरवां, भसवड़ी, सुरतापुर, हसनपुर, सहित दर्जनों गांव में बिजली नहीं होने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन
खास त्योहार के दिन ही बिजली कटने से क्षेत्र में चारों तरफ अंधेरा पसरा रहा। खास त्योहार के दिन बिजली गुल होने से क्षेत्र में पूरा माहौल फीका हो गया है। जरूरत के लिए पानी भी मिलना मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से पानी के लिए हैडपंपों पर लंबी कतार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
एसडीओ रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि छाहीं फीटर के लिए आने वाली भूमिगत 33 केवी केबल रेलवे ट्रैक के अंदर से जो आई है, उसमें फॉल्ट आ गया है। सोमवार को पूरे दिन फॉल्ट ढूंढने में लग गया, फॉल्ट मिल गया है। उसे दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा।