फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Suicide by hanging himself from a tree in the middle of

अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत।
ब्यूरो /पीलीभीत। Updated Sun, 13 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Suicide by hanging himself from a tree in the middle of
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में बेटे की मौत के बाद से था परेशान
विज्ञापन

 गांव सरौरी निवासी 50 वर्षीय चुन्नीलाल ने रस्सी का फंदा गले में डालकर अपने ही खेत में खड़े जामुन के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक सड़क हादसे में बेटे की मौत से परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

गांव सरौरी निवासी जय देवी ने बताया कि उनके तीन पुत्रों में से मझले पुत्र दरबारी लाल की मई 2015 में सड़क हादसे में अफसरा पुल के पास मौत हो गई थी, जबकि पति चुन्नीलाल घायल हो गए थे। पुत्र की मौत के बाद से पति काफी परेशान रहते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पुत्र का बेहतर इलाज न करा पाने की टीस भी उनके मन में थी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे पति चुन्नीलाल खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। खेत पर स्थित जामुन के पेड़ में रस्सी का फंदा गले में डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने की जानकारी तब हुई जब गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ गए और पति का शव पेड़ से लटकता देखा। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। घर के  मुखिया की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed