{"_id":"56e593bb4f1c1b143f8b456f","slug":"rain-turned-the-water-on-farmers-aspirations","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के अरमानों पर बारिश फेर रही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के अरमानों पर बारिश फेर रही पानी
ब्यूरो /पीलीभीत।
Updated Sun, 13 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
माौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि ने बढ़ाई चिंता, फसलें प्रभावित
दो दिनों से रात को बिगड़ रहे मौसम ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। शनिवार की रात बारिश के साथ तेज हवाओं से गेहूं की फसल गिर गई, वहीं ओलावृष्टि से भी फसल को काफी नुकसान हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों ने अभी और बारिश की संभावनाएं जताई हैं।
शुक्रवार की रात को हुई आंधी बारिश के बाद शनिवार की रात को भी गरज चमक के साथ बारिश ओर कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। न्यूरिया क्षेत्र के हरकिशनापुर, जहानाबाद और बरखेड़ा क्षेत्र के कई गांव में ओलावृष्टि होने की सूचना है। रविवार को क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल गिरने की जानकारी दी। जहानाबाद क्षेत्र के एमी, खमरिया पुल, माधोटांडा मार्ग पर देवीपुरा के आसपास गेहूं की फसल गिरने की सूचना है। गेहूं के अलावा आम के बागों में बौर को नुकसान हुआ है। तेज हवा व ओलावृष्टि से बौर टूटकर बिखर गया है। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है जिससे ठंडक महसूस की जा रही है। रविवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहने और हवाओं के चलने से मौसम सर्द रहा। उधर, कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। यदि और बारिश होती है तो किसानों का नुकसान बढ़ सकता है। उन्होंने किसानों से फिलहाल गेहूं में सिंचाई न करने की सलाह दी है।
पूरनपुर में नगर सहित क्षेत्र में रात को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे कुछ स्थानों पर खेतों में लहलहा रही गेहूं, सरसों की फसल गिर गई। रविवार को धूप तो खिली, लेकिन आसमान में बादल भी छाएं रहे। बारिश की आशंका से किसान परेशान दिखे।