फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Power contract personnel Strike enters second day

बिजली संविदा कर्मियों की  हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Sun, 06 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 06 Mar 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Power contract personnel Strike enters second day
नारेबाजी - फोटो : pilibhit, beureu
विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। पूरे जिले में संविदा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूरनपुर। बकाया मानदेय भुगतान न होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्रों में तैनात संविदा कर्मियों की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने रविवार को भी एसडीओ कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर हुई सभा में समस्याओं का समाधान न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई। धरना-प्रदर्शन में इंद्र प्रकाश, कैलाश, शमशाद अली, महेंद्र पाल, अकबर नूर, सिकंदर, मुकेश कुमार, महेश कुमार, जाहिद अली, रमेश, ताहिर अली, सुरेश, धर्मपाल, जामिन खां, दिनेश कुमार, प्रमोद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जहानाबाद। बकाया वेतन, वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर चल रहा बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में हरी नाथ सिंह, प्रेमशंकर, शहीद अली, छेदालाल, रामकुमार, गंगाराम, भोजेलाल, लखन सिंह, लालता प्रसाद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूरिया। हड़ताल के दूसरे दिन संविदा विद्युत कर्मी उपकेंद्र पर एकत्र हुए। इस मौके पर जयराम, शोभाराम, राजीव कुमार, मथुरा प्रसाद, अमित, शांतिस्वरूप, गौरीशंकर, संतोष, अरविंद, हरीश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

मझोला। संविदा विद्युत कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे और विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। इसमें गोकुल प्रसाद, राजेंद्र कुमार, सूरज कुमार, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, ओमप्रकाश, धर्मेंद्र, रामपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed