{"_id":"56e035594f1c1b70418b4568","slug":"missing-from-shahjahanpur-mukesh-s-car-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर से लापता मुकेश की कार मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर से लापता मुकेश की कार मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
लापता कारोबारी की कार।
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार मार्च को अपनी ससुराल गोला (खीरी) गोकरणनाथ से लौटते समय रास्ते से लापता हुए शाहजहांपुर के थाना और बंडा क्षेत्र के ग्राम निवासी मुकेश की कार स्थानीय पुलिस ने लावारिस हालत में आसाम हाइवे पर एक स्थान से बरामद कर ली है। पुलिस अब इस मामले में लापता मुकेश का पता लगाने में जुट गई है।
शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव चरकी देवरी निवासी हरिप्रसाद के पुत्र मुकेश की ससुराल गोला में मोहल्ला ऊंचीभूड़ निवासी बटेश्वर दयाल के यहां है। मुकेश, तीन मार्च को कार (यूपी 27 आर 7227) से अपनी ससुराल गोला गया था। उसके पास मोबाइल भी था। चार मार्च को सुबह सात बजे हरिप्रसाद ने अपने पुत्र मुकेश को फोन लगाया। फोन न मिलने पर जब उसने गोला पहुंचकर पुत्र की जानकारी की, तब उनको मुकेश के ससुर ने दामाद के चार मार्च की सुबह सात बजे ही घर लौटने की जानकारी दी। मुकेश का सुराग न लगने पर हरिप्रसाद ने गोला में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। उधर, आसाम हाइवे पर पूरनपुर, सेहरामऊ थाना सीमा के समीप सड़क किनारे सात मार्च को लावारिस हालत में खड़ी कार की जानकारी पुलिस को मिली। कार स्वामी की जानकारी न मिलने पर पुलिस कार को कोतवाली ले आई। कार में मिले एक पैड पर बंडा थाना के मुकेश का पता मिलने पर पुलिस ने बंडा, इसके बाद खुटार पुलिस से कार की जानकारी की। गोला पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर कार मुकेश की होना पाया गया।
कार में मिलीं शराब की खाली बोतलें
सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे लॉक थे। उसमें मिले एक पैड पर मुकेश का नाम-पता लिखा था। कार में खाली शराब की दो बोतलें भी पुलिस को मिली हैं।