फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Full of bovine animals The truck overturned, absconding

गोवंशीय पशुओं से भरा  ट्रक पलटा, आरोपी फरार

Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 09 Mar 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में पलट गया। पुलिस ने ट्रक और उसमें मिले पंद्रह पशुओं को बरामद कर लिया है। उसमें एक पशु मृत निकला। गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज कंधई लाल की ओर से ट्रक चालक और अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता और पशु वध के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गढ़वा पुलिस चौकी क्षेत्र में आसाम हाइवे से नवदिया निवाजपुर को जाने वाले रास्ते पर गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पलटा पड़े होने की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक में पंद्रह गोवंशीय पशु भूसे की तरह भरे मिले। इसमें से एक मृत निकला। 
विज्ञापन

गढ़वाखेड़ा चौकी इंचार्ज कंधईलाल ने बताया कि ट्रक में गोवंशीय पशुओं को भरकर उनकी हत्या करने के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक खुटार की ओर से आया था जो सड़क के बायीं ओर पलट गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक और उस पर सवार लोग पुलिस पहुंचने से पहले ही भाग निकले। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता और प्रतिबंधित पशु वध के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारह माह बाद हुई गिरफ्तारी
पूरनपुर। गोवंशी पशुओं की हत्या कर बाइक पर लाद कर लाया जा रहा दो क्विंटल मांस अप्रैल 2015 में खानका पुलिस ने नहर पुलिया के समीप से बरामद किया था। मांस शेरपुरकलां की ओर से लाया जा रहा था। पुलिस ने शेरपुरकलां निवासी निजाम, इदरीस के पुत्र इकबाल और लल्ला के पुत्र इकबाल, हसीब व अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसआई राजेश मौर्य ने बताया कि निजाम, इकबाल, हसीब, अकरम को गिरफ्तार कर पहले ही चालान किया गया था, लेकिन लल्ला का पुत्र इकबाल तमाम प्रयास के बाद हाथ नहीं आ पा रहा था। उन्होंने बताया कि इकबाल को भी गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed