फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   1.20 lakh fake appointment letters by Hdpe

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर हड़पे 1.20 लाख

Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Mon, 14 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
1.20 lakh fake appointment letters by Hdpe
1.20 लाख हड़पे - फोटो : अमर उजाला
रुपयेे वापस मांगने पर पीड़ित को पीटा
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती रोजगार सेवा केंद्र में ग्राहक सेवा केंद्र प्रतिनिधि की नियुक्ति का फर्जी पत्र देकर थाना न्यूरिया के गांव जोनापुरी निवासी एक युवक ने थाना गजरौला के गांव मानपुर हटुआ निवासी सुरेश कुमार से 1.20 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने जब उससे रुपये वापस मांगे तो उसकी पिटाई कर दी और जान से मार देने की धमकी दी।

गांव मानपुर हटुआ निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि थाना न्यूरिया के गांव जोनापुरी निवासी एक युवक का उसके घर आना-जाना था। दिसंबर, 2015 में उसके घर आए इस युवक ने कहा कि केंद्र सरकार की स्वर्ण जयंती रोजगार योजना में ग्राहक सेवा प्रतिनिध की नियुक्ति होनी है। इसके लिए 1.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे। उसने नौकरी दिलाने का वायदा किया। तो सुरेश ने 20 दिसंबर 2015 को जेवर आदि बेचकर उसे 1.20 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने 10 दिन में नियुक्ति पत्र देने का वादा किया। तीन जनवरी को उसे एक नियुक्ति पत्र दे दिया, जो फर्जी निकला। 28 फरवरी को आरोपी जब उसके घर आया तो उन्होंने उससे पैसे वापस मांगे। इससे नाराज आरोपी ने उनके साथ मारपीट की और दोबारा रुपये मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित ने जांच शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जांच शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा ने बताया कि एसओ को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed