फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   petition against mps mlas face criminal charges

‘माननीयों’ पर मुकदमों की जल्द सुनवाई को लेकर याचिका

Thu, 12 Dec 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 12 Dec 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
petition against mps mlas face criminal charges

उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने इस पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय की है।

याची आशुतोष गुप्ता की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि अपराधी और माफिया राजनीति में दखल दे रहे हैं।

प्रदेश के दर्जनों सांसदों, विधायकों के खिलाफ दशकों से आपराधिक मुकदमे लंबित हैं। इनकी पूरी रिपोर्ट न्यायालय में मंगाई जाए।

याची का दावा है कि सपा के 111, बसपा के 29, भाजपा के 25, कांग्रेस के 13, आरएलडी के दो, आईएनडी के पांच, पीस पार्टी के दो, कौमी एकता के एक और एक अन्य विधायक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा विचाराधीन है।

विज्ञापन


इनका ट्रायल लंबे समय से लटका है। हाईकोर्ट से इन मुकदमों का विचारण शीघ्र पूरा करवाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई।

महाधिवक्ता वीसी मिश्र ने याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार का अधिकार है और नियमानुसार की ही कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी सवाल उठाया गया कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ मुकदमों की शीघ्र सुनवाई का आदेश है। बहुत से लोग जमानत न मिल पाने के कारण लंबे समय से जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुकदमे भी जल्दी सुने जाने चाहिए। यह आपत्ति भी उठ सकती है कि सांसदों और विधायकों के मुकदमों को तरजीह देने के कारण अन्य लोगों के मुकदमों के निस्तारण में विलंब हो रहा है।


याची के अधिवक्ता का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट इस संबंध में निर्देश दे चुका है जिसका अध्ययन कर लिया जाए। पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed