फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Passenger died into rpf grp dispute

पुलिसवाले उलझते रहे, वो तड़प के मर गया

Thu, 27 Feb 2014 08:01 AM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
Passenger died into rpf grp dispute

कार्यक्षेत्र को लेकर जीआरपी और आरपीएफ के बीच विवाद में रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान चली गई। काफी देर तक तड़पने के बाद यात्री ने दम तोड़ दिया। हालांकि बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


मौत की वजह ह्दय गति रुकना बताया गया है। रविंद्र पुत्र बलबीर की आयु करीब 40 वर्ष है। सुबह वह खतौली के गांव शेखपुरा से मुजफ्फरनगर आया था। घर लौटने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचा।
विज्ञापन

आपस में लड़ते रहे स‌िपाही

Passenger died into rpf grp dispute

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर तड़पने लगा। इस प्रकार गिरने से आसपास के काफी यात्री जमा हो गए।

कुछ ही दूर खड़े जीआरपी और आरपीएफ के सिपाहियों ने पास आकर यात्री की हालत देखी और एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर लौट गए।

काफी देर तक तड़पने के बाद वह शांत हो गया। इसके बाद जीआरपी के सिपाही वहां पहुंचे और यात्री को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों के ही कार्यक्षेत्र है

Passenger died into rpf grp dispute

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि ह्दय गति रुकने से यात्री की मृत्यु हुई है। जीआरपी ने परिजनों को बुलाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्टेशन अधीक्षक मनमोहन सिंह त्यागी का कहना है फोर्स अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर रही है।

इसका परिणाम यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रेलवे एक्ट के अनुसार घायल व्यक्ति को उपचार दिलाने का जिम्मा आरपीएफ का है। मृतकों का पोस्टमार्टम का जिम्मा जीआरपी का है।

गंभीर रूप से घायल यात्री अक्सर इसमें जान गंवाते हैं, क्योंकि आरपीएफ गंभीर रूप से घायल यात्री को जीआरपी पर टालने के लिए उपचार देने में देरी करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed