फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   panchayat decided ??50 thousand rs for rape victim girl

पंचायत ने 50 हजार रुपये लगाई आबरू की कीमत

Fri, 04 Jan 2013 10:59 AM IST
कुंडा/ब्यूरो
कुंडा/ब्यूरो Updated Fri, 04 Jan 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
panchayat decided ??50 thousand rs for rape victim girl

दिल्ली गैंगरेप की घटना पर जहां पूरे देश में उबाल है, वहीं यूपी के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म पर पंचायत ने अजीबोगरीब फैसला सुनाया है। पंचायत ने किशोरी के परिवार को 50 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का फरमान सुना दिया।

विज्ञापन


मौली गांव में एक किशोरी को गांव का ही युवक तमंचे के बल पर नागपुर उठा ले गया। कई दिनों तक वह उससे दुराचार करता रहा। किसी प्रकार चंगुल से छूटी किशोरी घर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर उसने एसपी से गुहार लगाई। रिपोर्ट दर्ज होने पर आरोपियों ने दबाव बनाकर गांव में पंचायत कराई। कुछ पंचों ने आबरू की कीमत पचास हजार रुपये लगा दी। हालांकि मतभेद के चलते फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन


उक्त गांव निवासी किशोरी के भाई ने एसपी को दी तहरीर में कहा है कि गांव का एक युवक उसकी 13 वर्षीय बहन को तमंचे के बल पर उठा ले गया। चार-पांच दिन बाद बहन बदहाल हालत में घर लौटी और बताया कि गांव का युवक उसे नागपुर उठा ले गया था। वह उसे कमरे में बंद कर दुराचार करता रहा। आरोपी ने उसे बेचने की भी कोशिश की। मौका मिलने पर किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने 29 दिसंबर को एसपी से गुहार लगाई तो रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया गया। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने पर विपक्षी ने दो जनवरी की शाम समझौते के लिए गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत में पीड़िता के पिता ने बेटी के बालिग होने पर आरोपी के साथ शादी कराने की मांग रखी। इसे पंचायत ने नकार दिया।


कुछ पंचों ने आबरू की कीमत पचास हजार रुपये लगाते हुए मामला रफा-दफा करने का फरमान सुना दिया। इस पर मतभेद हो गया और कोई फैसला नहीं हो सका। कोतवाल सर्वेश मिश्रा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल एवं बयान के आधार पर कार्रवाई कराई जा रही है। पंचायत के संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं है। पीड़िता के भाई का आरोप है कि कई दिनों से बहन को थाने में रखा गया है और परिवार को मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed