फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   oscene message to bjp leaders

राजनाथ सहित बड़े नेताओं को अश्लील मैसेज, सनसनी

Fri, 05 Jul 2013 02:05 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
oscene message to bjp leaders

उत्तर प्रदेश में भाजपा की जिला इकाई में मची अंदरूनी कलह अब पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंच गई है। जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष के नाम से कई अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत कई शीर्ष नेताओं को भेजे जाने से हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


गुरुवार को महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं के साथ पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। करीब आठ नंबर बताए और इन नंबरों को इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले भी भाजपा में मैसेज वार चली थी। तब किसी ने अश्लील मैसेज पार्टी के कई नेताओं को फारवर्ड करके सनसनी फैला दी थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई तो स्थानीय नेताओं की ही हरकत सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से सब कुछ शांत था। लेकिन हाल में ही हरपालनगर कमेटी के चुनाव होने के बाद से फिर हड़कंप मचा है। कुछ आपत्तिजनक मैसेज राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई समेत देश और प्रदेश कमेटी के कई शीर्ष नेताओं को भेजे गए हैं।

न केवल इन मैसेजों के जरिए कुछ खास नेताओं पर कार्रवाई की मांग की गई है, बल्कि शीर्ष नेताओं की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए हैं।

गुरुवार को भाजपा नेता विनोद अग्रवाल, महिला मोर्चे की अध्यक्ष मदालसा शर्मा, रितेश गुप्ता आदि के साथ एसएसपी के पास पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। मदालसा ने बताया कि उनके नाम से एसएमएस किए जा रहे हैं।


पार्टी के शीर्ष नेताओं से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिविल लाइंस को सौंपी है।

सर्विलांस बताएगा मैसेज भेजने वाले का नाम
मैसेज से उठे तूफान को शांत करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताए गए नंबरों को सर्विलांस पर लगाया जा रहा है। इसके बाद ही उन नंबरों को इस्तेमाल करने वाले का नाम सामने आने की उम्मीद है। सीओ ने जल्द ही आरोपी को पकड़ने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed