फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   One student made one seater helicopter

गजब: छात्र ने बना दिया वन सीटर हेलीकाप्टर

Tue, 16 Apr 2013 10:20 AM IST
पिलखुवा/ब्यूरो
पिलखुवा/ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2013 10:20 AM IST
विज्ञापन
One student made one seater helicopter

वन सीटर हेलीकाप्टर बनाने का कारनामा कर दिखाया है इंजीनियर छात्र आरिफ सैफी ने। उत्तरप्रदेश के जनपद हापुड़ की तहसील पिलखुवा निवासी आरिफ ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद वह गत 6 महीने से हैलीकाप्टर बनाने में जुटा था।

विज्ञापन


उसका हेलीकाप्टर 104 से 125 फुट की ऊंचाई और 50 किलोमीटर तक उड़ सकता है। आरिफ ने बताया कि सड़कों पर बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण उसके मन में हेलीकाप्टर बनाने का ख्याल आया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब देखेंगे प्रतिभा

वन सीटर हेलीकाप्टर बनाने वाले पिलखुवा के इंजीनियरिंग छात्र आरिफ सैफी लखनऊ में दस मई को आयोजित होने जा रही विज्ञान प्रदर्शनी में वह अपने हेलीकाप्टर की फोटो और उसकी खूबियों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें आमंत्रण मिल गया है। यह प्रदर्शनी, लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित कराई जा रही है और इसका अवलोकन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी करेंगे।   


आरिफ सैफी के पिता हनीफ और माता रहीशन अपने बेटे की इस उपलब्धि से काफी उत्साहित हैं। लखनऊ प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र मिलने पर उनके घर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed