फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   On the refusal of the youth the youth of Indore tried to kill himself

समलैंगिक प्रकरण: तूने मुझे छोड़ा तो रुक जाएंगी मेरी सांसें...चाहें जितनी पुलिस लगा लो

Thu, 16 Feb 2023 11:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:08 PM IST
सार

एक युवक ने दूसरे युवक से कहा तू मुझे नहीं छोड़ सकता। मैंने तेरे लिए सब कुछ छोड़ दिया। अब मेरे साथ चल या मुझे अपने घर गुलाम बनाकर रख ले, यदि तूने मुझे छोड़ दिया तो रसूल-ए-पाक की कसम मैं कल का सूरज नहीं देख पाऊंगा। चाहें कितनी ही पुलिस क्यों न लग जाए, मेरी सांसें रुक जाएंगी और मौत आ आएगी।

विज्ञापन
On the refusal of the youth the youth of Indore tried to kill himself
समलैंगिक प्रतीकात्मक

विस्तार

माधव (बदला हुआ नाम) तू मुझे नहीं छोड़ सकता। मैंने तेरे लिए सब कुछ छोड़ दिया। अब मेरे साथ चल या मुझे अपने घर गुलाम बनाकर रख ले, यदि तूने मुझे छोड़ दिया तो रसूल-ए-पाक की कसम मैं कल का सूरज नहीं देख पाऊंगा। चाहें कितनी ही पुलिस क्यों न लग जाए, मेरी सांसें रुक जाएंगी और मौत आ आएगी। ये बातें बृहस्पतिवार शाम को हरदुआगंज थाने में इंदौर के मलिक (बदला हुआ नाम) ने माधव से कही। माधव के इन्कार पर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर जान देने की कोशिश की। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसके हाथ से ब्लेड छीनकर फेंक दिया। देर शाम तक थाने में लोगों की भीड़ जमा थी।

विज्ञापन


 बता दें कि हरदुआगंज क्षेत्र के माधव (22) की सोशल मीडिया पर इंदौर के मलिक (25) से दोस्ती हुई। मलिक ने काम के बहाने जनवरी में माधव को इंदौर बुला लिया। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। 10 फरवरी को परिवार में शादी का बहाना कर माधव हरदुआगंज लौट आया। 
विज्ञापन


इधर, काफी दिनों तक जब माधव इंदौर नहीं लौटा तो मलिक परेशान हो उठा और उसने दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने डायल 112 पर शिकायत कर माधव को वापस भेजने की गुहार लगाई। जब बात यहां भी नहीं बनी, तो वह हरदुआगंज आ गया और माधव से साथ चलने के लिए कहा, मगर माधव ने इन्कार कर दिया। मलिक पर प्रेम का नशा इस कदर चढ़ा है कि वह जान देने के लिए भी तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। बुधवार शाम पुलिस ने माधव को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने इंदौर के युवक पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। वापस जाने से मना कर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से भी इन्कार कर दिया था।


समलैंगिक संबंध के चलते इंदौर का युवक हरदुआगंज क्षेत्र के युवक से मिलने आया था। एक पक्षीय संबंध नहीं चलते, ऐसे में पुलिस किसी को मजबूर नहीं कर सकती। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। -बृजपाल सिंह, थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed