{"_id":"8c45345c-9501-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"now-ram-gopal-yadav-praised-atal-bihari-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगोपाल ने कहा, यूपीए से बेहतर थी एनडीए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोपाल ने कहा, यूपीए से बेहतर थी एनडीए सरकार
आगरा/एजेंसी
Updated Mon, 25 Mar 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर से यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा है कि मनमोहन सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि करप्शन से निपटने को लेकर अटल बिहारी वाजपेयी सरकार का तरीका बेहतर था।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाल ही में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ की थी।
विज्ञापन
मुलायम ने एक कार्यक्रम में कहा था, ‘आडवाणी साहब कहते हैं कि यूपी की हालत बहुत खराब है और वहां भ्रष्टाचार आम है...।
जब आडवाणीजी जैसा सीनियर लीडर ऐसी बात कहता है तो मेरे लिए यह विचारणीय है। वह कभी झूठ नहीं बोलते। वह हमेशा सच कहते हैं... मैंने कई बार यह बात कही है। अब मैं दिल्ली जाकर उनसे मिलूंगा।’
विज्ञापन
जब रामगोपाल यादव से मुलायम सिंह यादव द्वारा लाल कृष्ण आडवाणी की तारीफ किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामले काफी अधिक हैं, वहीं एनडीए शासनकाल के दौरान यह कम था।