{"_id":"02aac9a9bb1e17d488ab7b0dae548edd","slug":"shuttering-businessman-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटरिंग कारोबारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटरिंग कारोबारी की हत्या
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 03 Oct 2013 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक शटरिंग कारोबारी की हत्या कर दी गई। उसका शव पर्थला खंजरपुर के पास हिंडन पुश्ता पर खड़ी एक कार की पिछली सीट पर मिला।
विज्ञापन
पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए सर्विलांस की मदद ले रही है। शटरिंग कारोबारी सूदखोरी के धंधे में भी लिप्त था। आशंका है कि ब्याज के रुपये को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
सर्किल अफसर सेकेंड विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि, पर्थला खंजरपुर के पास बुधवार सुबह एक वैगनआर कार की पिछली सीट पर किसी युवक का शव पड़े होने की सूचना पाकर थाना सेक्टर-58 पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर पुलिस को कार की आरसी मिली। आरसी पर दिए गए पते पर संपर्क करने पर पता चला कि शव थाना बिसरख के सैनी गांव के प्रदीप कुमार भाटी की है।
जो कि ग्रेटर नोएडा वेेस्ट में शटरिंग का कारोबार करता था। साथ ही ब्याज पर रुपये भी बांटता था। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ,दोपहर में प्रदीप के पास किसी का फोन आया था। इसके बाद वह किसी काम से बाहर जाने की बात कहते हुए वैगन आर कार लेकर घर से निकला था।
शाम आठ बजे तिगरी गोलचक्कर के पास चचेरा भाई मदन मुखिया के ऑफिस पहुंचा था। उस वक्त वह नशे में धुत था। कुछ देर बाद वह अपनी कार में बैठ कर चला गया था।
अक्सर रात को घर न आने केकारण परिजनों को कोई चिंता नहीं हुई। सुबह पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
मोबाइल फोन में छिपा है राज
मौके की तलाशी में पुलिस को प्रदीप के पास रुपये सही सलामत मिले लेकिन मोबाइल फोन गायब मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन पर संपर्क किया तो वह स्विच ऑफ मिला।
कार में शव के आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस को आशंका है कि, कार की पिछली सीट पर बातचीत के दौरान प्रदीप के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है।
उसके बाद हिंडन पुश्ता पर कार खड़ी कर हत्यारे फरार हो गए। पुलिस को प्रदीप के गायब हुए मोबाइल फोन से ही हत्या का राज व हत्यारे का सुराग मिलने की उम्मीद है।