फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   prise of flats boom by Increased interest

ब्याज से बढ़ी फ्लैटों की कीमत

Fri, 01 Nov 2013 01:08 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 01 Nov 2013 01:08 AM IST
विज्ञापन
prise of flats boom by Increased interest

नोएडा प्राधिकरण के लेफ्ट आउट फ्लैटों की जो कीमत तय की गई है, उसमें भारी-भरकम ब्याज भी जोड़ दिया गया है। इसके चलते इनकी कीमत बाजार दर के करीब पहुंच गई है।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने एचआईजी फ्लैट की कीमत एक करोड़, एमआईजी की 59 लाख, एलआईजी की 35.51, ईडब्ल्यूएस की 9 व 10 लाख और श्रमिक कुंज की कीमत 4.70 लाख रुपये तय की है।
विज्ञापन


यह कीमत अब प्राधिकरण की उच्च स्तरीय कमेटी के पास भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ब्रोशर तैयार कर योजना लांच कर दी जाएगी।

प्राधिकरण ने फ्लैटों की जो कीमत तय की है, उसमें मौजूदा आवंटन दर और निर्माण की लागत शामिल हैं। इसके अलावा जिस समय इनका निर्माण कराया गया था, उस समय खर्च की गई धनराशि पर अब तक का ब्याज भी जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो कि निर्माण की कुल लागत से कहीं अधिक है। हालांकि प्राधिकरण के अधिकारी निर्माण की लागत और उस पर ब्याज का ब्योरा नहीं दे पा रहे हैं, मगर इतना तय है कि ब्याज निर्माण की मूल लागत से कहीं ज्यादा है।

प्रॉपर्टी जानकारों की मानें तो प्राधिकरण ने निर्माण की लागत पर ब्याज तो लगा दिया है, मगर इस बात पर गौर नहीं किया कि पुराना निर्माण होने के कारण उसकी कुल अवधि भी कम हो चुकी है।

इन पुराने फ्लैटों को खरीदने के बाद उसकी मरम्मत भी करानी पड़ेगी। बता दें कि 866 फ्लैटों में से 485 श्रमिक कुंज, 150 ईडब्ल्यूएस, 143 एलआईजी, 41 एमआईजी और 47 एचआईजी फ्लैट हैं।


श्रमिक कुंज सेक्टर 66, 93, 110 व 122 में हैं। ईडब्ल्यूएस फ्लैट सेक्टर 73 व 99 में, एलआईजी फ्लैट सेक्टर 99 व 135 में, एमआईजी फ्लैट सेक्टर 100 में और एचआईजी फ्लैट सेक्टर 99 में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed