{"_id":"66a86d40f3e2447a1531e792bb6d02ba","slug":"nine-people-victim-by-card-cloning-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्ड क्लोनिंग गिरोह ने नौ लोगों को बनाया शिकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्ड क्लोनिंग गिरोह ने नौ लोगों को बनाया शिकार
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 Dec 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में आठ दिसंबर की रात एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर रुपये निकालने वाले गिरोह के शिकार बने चार लोगों ने थाना सेक्टर-24 में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इससे पहले भी पांच लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। जबकि पुलिस अभी तक इस गिरोह का पता नहीं लगा सकी है। जांच में साइबर सेल एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-24 में मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली सेक्टर-34 निवासी सोनल सिंह पवार ने शिकायत की है कि 8 दिसंबर की रात उनके पीएनबी के डेबिट कार्ड से 25 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जबकि कार्ड उनके ही पास था। इसी तरह सेक्टर-12 की लैब में कार्यरत कल्याणी ने भी शिकायत दी है कि 8 दिसंबर की रात उनके एटीएम से 16 हजार रुपये निकाले गए।
यह रुपये सेक्टर-12 के वाई ब्लाक स्थित एटीएम बूथ से निकाले गए थे। वहीं राजवीर ने भी थाना सेक्टर-24 में शिकायत दर्ज कराई है कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है।
9 दिसंबर को उनके खाते से नेट बैंकिंग के जरिये 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। इसी तरह गिझोड़ निवासी बृजेश कुमार के खाते से भी 9 दिसंबर को पचास हजार रुपये सेक्टर-34 स्थित पीएनबी के एटीएम से निकाले गए थे।
इसके अलावा अन्य लोगों के एटीएम क्लोनिंग से रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। थाना पुलिस ने सभी मामले जांच के लिए साइबर सेल के पास भेज दिए हैं।