{"_id":"530f3b0a0a7c47df0fbd6bc162f7a7c3","slug":"bank-exploder-the-policy-of-clean-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन नोट पॉलिसी को बैंक लगा रहे पलीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीन नोट पॉलिसी को बैंक लगा रहे पलीता
सोमदत्त शर्मा, नोएडा
Updated Fri, 20 Dec 2013 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी मुद्रा की तरह भारतीय करेंसी को साफ सुथरा करने की मुहिम पर खुद बैंक पलीता लगा रहे हैं। आरबीआई की ओर से क्लीन नोट पॉलिसी लागू करने के बावजूद एटीएम से ग्राहकों को गंदे और लिखावट वाले नोट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने 10 मई और 14 अगस्त 2013 को बैंकों को निर्देश दिए था, जिसके तहत बैंकों से ग्राहकों को लिखावट वाले और गंदे नोट देने से सख्त मना किया गया।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक बैंकों ने ग्राहकों को ऐसी करेंसी देना बंद कर दिया है लेकिन एटीएम से अभी भी लिखावट वाले और कटे-फटे नोट भी निकल रहे हैं।
सेक्टर-25 निवासी शुभम चौधरी ने बताया कि एटीएम से पैसे निकालते समय हर बार एक-दो नोट इस तरह का जरूर निकलता है।
दूसरी ओर, एटीएम में कैश रखवाने की जिम्मेदारी संबंधित बैंक की होती है। इसका मतलब बैंक खुद लिखावट वाले नोट एटीएम में रखने के लिए दे रहे हैं।
खास बात ये है कि जिन एटीएम से गंदे नोट निकल रहे हैं वो शाखाओं से जुड़े हुए नहीं हैं बल्कि ऑफ साइट हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बैंक क्लीन नोट पॉलिसी को लेकर गंभीर नहीं है?
विज्ञापन
मालूम हो कि आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि नोट पर किसी भी प्रकार की लिखावट न करें और बैंक में ऐसे नोट आने पर उनके बदले में ग्राहकों को साफ सुथरे नोट दिए जाएं। लिखावट या गंदे नोटों को वापस आरबीआई भेजा जाए।