फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मशाल रैली निकालकर निलंबन वापसी की मांग

मशाल रैली निकालकर निलंबन वापसी की मांग

Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
Noida
Noida Updated Mon, 05 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। परी चौक पर रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकालकर दुर्गा शक्ति नागपाल का निलंबन वापस लेने की मांग की। रैली में शामिल लोग बाइक और कारों पर सवार थे।
विज्ञापन

आईटीआई कार्यकर्ता चंद्रमोहन ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने से आम लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन आज नेताओं की करनी और कथनी में अंतर महसूस होता है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति के निलंबन से पहले कोई औपचारिकता पूरी नहीं की गई, जो न्यायोचित नहीं है। प्रदेश सरकार से आरटीआई के माध्यम से पूछा जाएगा कि किन-किन आधार व शक्तियों का प्रयोग कर आनन-फानन में आईएएस अधिकारी का निलंबन किया गया। वहीं सुरेश बहादुर ने कहा कि सच्चाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा। ईमानदार अधिकारियों की आवाज को उठाया जाएगा। इस दौरान शैलेंद्र श्रीवास्तव, हरीश, पंकज गुल्ले, विरेंद्र, हरी प्रकाश, विनोद, नंदकिशोर, रविंद्र, मनीष, दिनेश, प्रदीप नागर, अभिषेक, अवधेश, पवन दुआ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed