{"_id":"73-38891","slug":"Noida-38891-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएमएस की सेकेंड काउंसलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएमएस की सेकेंड काउंसलिंग आज
Noida
Updated Mon, 22 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। डीयू के बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज (बीएमएस) की खाली पड़ी सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग 22 जुलाई को होगी। छात्रों के पास दूसरे राउंड में दाखिला पाने का मौका है। क्योंकि सभी छह कॉलेजों में अभी सामान्य समेत सभी वर्गों के लिए सीटें खाली है। यही नहीं बीएमएस में दाखिला ले चुके छात्रों को कॉलेज बदलने का भी मौका दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, बीएमएस कोर्स की पहली काउंसलिंग के बाद छह कॉलेजों में करीब 236 सीटें बची हुई है। बीएमएस कोर्स में कुल 840 सीटें हैं। पहले राउंड में तीन कॉलेजों में सामान्य वर्ग की करीब सभी सीटें फुल हो गई हैं। इसमें शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज, केशव महाविद्यालय और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज शामिल हैं। जबकि अंबेडकर कॉलेज, कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज में सीटें बची हुई है।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग साउथ कैंपस में एसपी जैन सेंटर में सुबह 9.30 बजे शुरू हो जाएगा। पहले राउंड के बाद छात्रों को सेकेंड काउंसलिंग के लिए पहले 21 जुलाई को बुलाया जाना था। मगर इसे रद्द कर अब 22 जुलाई को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो अभी सामान्य वर्ग के लिए बीएमएस में 115 सीटें बची हुई है। पहली काउंसलिंग में सामान्य वर्ग में 422 रैंक तक के बच्चों को बुलाया गया है। जिसमें से करीब 20 फीसदी स्टूडेंट नहीं आएं है।
विज्ञापन
दूसरे काउंसलिंग में दाखिला पा चुके छात्रों के लिए भी कॉलेज बदलने का मौका मिलेगा। अगर कोई छात्र पहले दाखिला ले चुका है और दूसरे काउंसलिंग में रैंकिंग के लिहाज से पसंदीदा कॉलेज में मिल रहा तो वह वहां जा सकता है। छात्रों को रैंकिंग के आधार पर ही नंबर दिया जाएगा।