फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डीजीपी ने दिया ट्रैफिक प्रबंधन की मजबूती पर जोर

डीजीपी ने दिया ट्रैफिक प्रबंधन की मजबूती पर जोर

Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
Noida
Noida Updated Fri, 12 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नोएडा। उत्तर प्रदेश के डीजीपी देवराज नागर ने बृहस्पतिवार को नोएडा में मेरठ रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने पर पूरा जोर रहा। उन्होंने आने वाली कांवड़ यात्रा व मुकद्दस रमजान में पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आलाधिकारियों के मुताबिक उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस आमजन के साथ मित्रवत व्यवहार करें। हालांकि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी कही। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से समय-समय पर ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करने को भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में उपलब्ध संसाधनों में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा गया। पार्किंग की चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा आने वाले कांवड़ यात्रा के मौके पर कंट्रोल रूम बनाने को कहा। वहां से यात्रा की पूरी निगरानी होगी। वहीं यात्रा के दौरान अगर ट्रैफिक डायवर्जन होता है तो आम जनता को डायवर्जन के बारे में पहले से बताना जरूरी होगा। यही नहीं लोगों को इस बारे में जागरूक करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रमजान माह में पुलिस को मुस्तैद रहने की हिदायत दी ताकि यह पाक माह सौहार्दपूर्ण तरीके से पूरा हो सके। उन्होंने इस दौरान पुलिस को खास नजर रखने को कहा। वहीं सुबह के समय चेकिंग का भी निर्देश दिया।

इस अवसर पर मेरठ रेंज के डीआईजी के सत्यनारायण, एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसपी सिटी योगेश सिंह, एसपी ट्रैफिक एमपी सिंह सहित मेरठ रेंज के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed