{"_id":"73-27721","slug":"Noida-27721-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी राष्ट्रीय चैंपियन बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी राष्ट्रीय चैंपियन बनीं
Noida
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा । बीटा वन सेक्टर स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा तीन की छात्रा खुशी सिंह ने नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बताया कि अमृतसर स्थित डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई द्वारा नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप 2012 का आयोजन किया गया। आठ वर्ष से कम आयु वर्ग में खुशी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। शुक्रवार को स्कूल में सुबह की सभा में खुशी को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, इस प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा पांच के छात्र देव सिंह को भी 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ।
विज्ञापन