{"_id":"73-27714","slug":"Noida-27714-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में उतरा करंट, कंपनी निदेशक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीमिंग पूल में उतरा करंट, कंपनी निदेशक की मौत
Noida
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। एक कंसलटेंट कंपनी के टैरेस पर बने स्वीमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट उतर आने से वाटर प्रूफिंग का काम करने वाली कंपनी के निदेशक की मौत हो गई। वे छत पर पानी लीकेज होने की शिकायत पर अपने कर्मचारी के साथ जांच पड़ताल के लिए गए थे। मृतक निदेशक के परिजनों ने कंसलटेंट कंपनी के मालिक व अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई है।
हादसा शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास सेक्टर-8 के सी-28सी में हुआ। यहां आरकॉम नाम की आर्किटेक्ट कंसलटेंट कंपनी है। इस कंपनी के निदेशक सौरभ गुप्ता हैं। इस कंपनी की तीसरी मंजिल की छत पर स्वीमिंग पूल व गार्डन बना हुआ है। छत पर पानी लीकेज की शिकायत वाटर प्रूफिंग करने वाली सेक्टर-10 के ए ब्लाक में स्थित नवेदिता कैम कॉम कंपनी के निदेशक सेक्टर-46 निवासी नीरज गर्ग (46 वर्ष) से की गई। वे पहले भी इस कंपनी में वाटर प्रूफिंग का काम कर चुके थे। नीरज गर्ग अपने कर्मचारी सुधीर सिंह के साथ सुबह साढ़े 11 बजे आरकॉम के ऑफिस पहुंचे। ऑफिस में कांट्रैक्टर शिवदत्त उन्हें टैरेस पर ले गया। टैरेस पर बने स्वीमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में नीरज गर्ग गिर गए। उन्हें बचाने के लिए जब कर्मचारी सुधीर स्वीमिंग पूल में उतरा तो उसे करंट लगा। वह फौरन बाहर निकला और मेन स्विच बंद करने की गुहार लगाई। मालिक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास में जुट गया। नीरज गर्ग को बाहर निकाल कर कैलाश अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नोएडा के व्यापार संगठन से जुड़े नीरज गर्ग की मौत की जानकारी पाकर कई व्यापारी कैलाश अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरकॉम के मालिक व अधिकारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पाकर थाना सेक्टर-20 पुलिस के अलावा कई अन्य थानों की पुलिस अस्पताल व सेक्टर-8 पहुंच गई। पुलिस ने कंपनी पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक नीरज गर्ग के पिता आरके गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने आरकॉम के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।