फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   no sufficient teachers for Degree college

यूपी: जुलाई से कई डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई होगी ठप

Tue, 18 Jun 2013 12:31 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 18 Jun 2013 12:31 AM IST
विज्ञापन
no sufficient teachers for Degree college

प्रदेश के डिग्री कालेजों में 30 जून तक चार सौ से अधिक प्रवक्ताओं के पद और खाली हो जाएंगे। पहले से शिक्षकों की कमी से परेशान उच्च शिक्षा विभाग के लिए यह बड़ी परेशानी है।

विज्ञापन


इन शिक्षकों के रिटायर होने के बाद कई डिग्री कालेजों में कई प्रमुख विषयों की पढ़ाई ठप होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

प्रदेश के अशासकीय डिग्री कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र से कई विषयों की पढ़ाई ठप हो सकती है। इन कॉलेजों में कुछ शिक्षक बीच सत्र में भी रिटायर हो चुके थे, वह सत्र लाभ के तहत अभी शिक्षण कार्य कर रहे हैं। यह सभी शिक्षक 30 जून को रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन


इनके हटते ही प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में प्रमुख विषयों के तमाम पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में इन कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था संविदा शिक्षकों के हवाले हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के साथ ही डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के भी लगभग 40 पद खाली हो रहे हैं। ऐसे में प्राचार्य विहीन हो रहे कॉलेजों की शिक्षण व्यवस्था भी बिगड़ सकती है।

प्रदेश के इन डिग्री कॉलेजों के लिए शिक्षकों का चयन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के हवाले है। आयोग में डिग्री शिक्षकों के विज्ञापित लगभग 1500 पदों पर चयन ठप पड़ा है। इन पदों का विज्ञापन पांच वर्ष पूर्व किया गया था।

कुछ पदों पर चयन का मामला कोर्ट में लंबित होने तो कुछ पर चयन आयोग की हीलाहवाली के कारण नहीं हो पा रहा है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग के पास पहले से ही एक हजार से अधिक खाली पद विज्ञापन का इंतजार कर रहे हैं।

अब चार सौ से अधिक पद खाली होने के बाद इनके चयन की भी जिम्मेदारी आयोग पर आ जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षकों के चयन की जिम्मेदारी निभा रहे उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में एक वर्ष से अध्यक्ष का पद खाली है।


आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. उदयराज गौतम की मौत के बाद प्रदेश सरकार की ओर से किसी अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति नहीं हो सकी है जिससे चयन का काम पूरी तरह से ठप पड़ा है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि वर्तमान में यह आयोग अप्रासंगिक जैसा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed