फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   News corona positive found in chandauli

चंदौली में एक दिन में मिले सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 39 

Mon, 08 Jun 2020 10:28 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 08 Jun 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
News corona positive found in chandauli
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
चंदौली में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक दिन में कोरोना संक्रमित मिलने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। सभी पॉजिटिव प्रवासी हैं। इसमें चार महाराष्ट्र से, दो दिल्ली और दो हरियाणा के गुरुग्राम से आए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ एक कोरोना पॉजिटिव ठीक होकर घर लौटा है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इसमें 17 ठीक हो गए जबकि एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 21 का इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार कोविड 19 की जांच के लिए लिए गए नमूनों में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें नियामताबाद ब्लाक के गौरी गांव निवासी युवक महाराष्ट्र के मुंबई से पिछले दिनों आया था।
विज्ञापन


दो जून को जिला अस्पताल पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसी तरह इसी दिन महाराष्ट्र के नासिक से एक युवक बरहनी ब्लाक के भैसा खुर्द गांव में आया था। इसका भी सेंपल दो जून को लेकर भेजा गया था। वहीं  सकलडीहा ब्लाक के पचफेडवा, एलहिया गांव, चहनियां ब्लाक के समुदपुर के एक ही परिवार के दो और एक चंदौली के पुरानी बाजार निवासी के सैंपल पांच जून को भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सब दिल्ली और हरियाणा के गुरुराम से आए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को एंबुलेंस से कोविड एल-1 अस्पताल पांडेयपुर वाराणसी भेजा गया है। वहीं  संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। दूसरी तरफ नियामताबाद ब्लाक के लौंदा गांव नविासी कोरोना पॉजिटिव युवक की रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई।


इस पर उसे अस्पताल से छूट्टी दे दी गई और क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या 39 हो गई, इसमें 17 ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 21 लोगों को इलाज चल रहा है। इसके अलावा जिले के नादी औऱ चौरहट में मिले दो अन्य संक्रमित दूसरे जिले के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed