पंजाब के पंकज बने मिस्टर इंडिया 2020, मिस्टर मसलमैन का खिताब यूपी के नीलेश को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के नाटी इमली स्थित गणेश मंडप के प्रांगण में राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। जिसमें पंजाब के पंकज ने मिस्टर इंडिया 2020 का खिताब जीता। जबकि बंगाल के गोपाल साहा को दिव्यांग मिस्टर इंडिया और महिलाओं में खुशी को मिला बेस्ट फिटनेस फिजिक का खिताब मिला।
दरअसल, काशी डिस्ट्रिक बॉडी बिल्डिंग संघ की ओर से हुई प्रतियोगिता में देशभर के 400 बॉडी बिल्डरों ने अपना शारीरिक सौष्ठव दिखाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि काशी में लंबे समय के बाद इतने बड़े आयोजन की मेजबानी का अवसर मिला। उ
नका प्रयास होगा की बॉडी बिल्डिंग को भी अन्य खेलों की तरह सरकार द्वारा मान्यता मिले और इसे सरकार द्वारा सहायता भी प्रदान की जाए। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अहमद फैसल महतो, पवन यादव, निर्णायक रविकांत अहिरवार रहे।
इन्हें भी मिले खिताब
मिस्टर मसलमैन का खिताब उत्तर प्रदेश के नीलेश वाडेकर, जूनियर वर्ग में दिल्ली के विजय कुमार को मिस्टर इंडिया जूनियर का खिताब मिला। अलग-अलग वर्गों के तहत हुई प्रतियोगिता में यूपी के शाहरूख ने मिस्टर इंडिया फिटनेस फिजिक्स का खिताब अपने नाम किया। जबकि काशी के अमन यादव द्वितीय एवं अमृतांशु तृतीय स्थान पर रहे।