फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   narendra modi rally in agra

आगरा: मोदी की रैली को मिलेगी सशर्त अनुमति

Sat, 09 Nov 2013 03:10 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 09 Nov 2013 03:10 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in agra

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली की अनुमति को लेकर छाए असमंजस के बादल लगभग छंट गए हैं। जल्द ही जिला प्रशासन कोठी मीना बाजार में रैली कराने को सशर्त अनुमति दे देगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने बताया कि बहराइच की ही तरह यहां भी सशर्त अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने सहित आठ-दस बिंदुओं पर सशर्त अनुमति प्रदान की जाएगी। बताया कि जल्द ही रैली को अनुमति प्रदान कर दी जाएगी। भाजपा की ओर से गुरुवार को अनुमति के लिए प्रारूप एडीएम सिटी को सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मोदी के अलावा राजनाथ सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के शामिल होने का जिक्र किया गया था। साथ ही एक लाख की भीड़ जुटने का अनुमान व्यक्त किया गया है। विजय शंखनाद रैली सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी।

उधर, रैली को लेकर भाजपा की ओर से जनसंपर्क का दौर शुरू हो चुका है। गली-मोहल्लों में टोलियां घूमकर लोगों से पहुंचने की अपील कर रही है। तैयारियों के मद्देनजर बैठकों का दौर जारी है।

‘हेलो, मैं अमित शाह बोल रहा हूं...’
अगर आपके मोबाइल फोन पर भाजपा नेता और प्रदेश प्रभारी अमित शाह का फोन आए तो चौंकने की जरूरत नहीं है। पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के प्रचार-प्रसार में भाजपा संचार प्रौद्योगिकी का सहरा ले रही है। फोन के जरिए प्रदेश प्रभारी लोगों को रैली के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। तकरीबन 30 सेकंड की वार्ता में शाह कांग्रेस मुक्त भारत अभियान के लिए मोदी का साथ देने का आह्वान कर रहे हैं।


मोदी को सुनने जाएंगे दस हजार कार्यकर्ता
आगरा में 21 नवंबर को होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली के  लिए मैनपुरी के भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। जिले से करीब दस हजार कार्यकर्ता भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी को सुनने के लिए आगरा जाएंगे। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed