फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Naib Tehsildar suspended in ghazipur who gave controversial statement on Ram temple

Ghazipur: राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले नायब तहसीलदार पर गिरी गाज, शासन ने की बड़ी कार्रवाई

Sun, 29 Jan 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 Jan 2023 06:43 PM IST
सार

गाजीपुर के सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार के विवादित बयानों का एक वीडियो हाल में वायल हुआ था। वीडियो में नायब तहसीलदार पूजा-पाठ में आस्था रखने वालों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते दिखे थे। 

विज्ञापन
Naib Tehsildar suspended in ghazipur who gave controversial statement on Ram temple
नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर का वीडियो हुआ था वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर पर विवादित बयान देने वाले गाजीपुर के नायब तहसीलदार पर गाज गिर गई। शासन ने शनिवार देर शाम निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार का राम मंदिर पर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बयानबाजी का मामला सामने आते ही डीएम ने नायब तहसीलदार को सेवराई तहसील से हटाकर जिला मुख्यालय से संबंद्ध करने के साथ शासन को रिपोर्ट भी भेजी थी।

विज्ञापन

 
शासन के विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा एवं जिले के नोडल अधिकारी निरीक्षण के दौरान कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए गए थे। उनके साथ सेवराई तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हिम्मत बहादुर भी गए थे।

विज्ञापन

'राम मंदिर कैमरे की दुकानदारी, मंदिर जाने वाले बेवकूफ'

वहां से लौटने के बाद उन्होंने तहसील परिसर में लोगों के बीच विवादित बयान देते हुए मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को बेवकूफ बताया था। साथ ही अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को दुकानदारी कहा था। विवादित बयान सोशल मीडिया पर आने के बाद बवाल मच गया था। बड़ी संख्या में लोग ऐसे अधिकारी को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम आर्यका अखौरी ने कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा था। साथ ही नायब तहसीलदार को जिला मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया था।  शासन ने शनिवार देर शाम नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर को निलंबित कर दिया।

नायब तहसीलदार का विवादों से रहा है नाता

चंदौली जनपद से कानूनगो से नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत होकर सेवराई तहसील में आए हिम्मत बहादुर शुरू से ही विवादों से घिरे रहे हैं। सेवराई तहसीलदार अमित शेखर के आवास का ताला तोड़ने के मामले में एसडीएम के द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई की गई थी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि विवादित बयान देने पर शासन ने नायब तहसीलदार हिम्मत बहादुर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed