फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Jalabhishek

गंगा अमृत से शिव का किया जलाभिषेक

Tue, 08 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shiv Jalabhishek
महाशिवरात्रि पर ‌शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान आशुतोष का श्रद्धा और उल्लास से जलाभिषेक किया गया। शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। शिव चौक पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। शिवालयों को रंगीन रोशनी से सजाया गया था। मंदिरों के आसपास पुलिस की कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन


सोमवार को महाशिवरात्रि पर अलसुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की आवागमन शुरू हो गया था। शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति पर पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण यहां पुलिस बल को तैनात किया गया।
विज्ञापन


दिनभर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर शाम तक यहां पर कई हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दुपहर और देर शाम को विशेष आरती की गई। शिव मूर्ति पर भव्य रूप से सजाया गया था। गांधी कॉलोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, एसडी मार्केट स्थित शिव मंदिर, प्राचीन बोहरों वाले मंदिर और नई मंडी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया। देहात में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रताल में भी हुआ जलाभिषेक
मोरना। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के  मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक किया। नीलकंठ महादेव मंदिर फिरोजपुर, शिव मंदिर गंगा घाट शुक्रताल, शिव नव ग्रह धाम शुक्रताल, जुडेश्वर महादेव मंदिर ककराला, शिव मंदिर मोरना, प्राचीन सिद्ध शिव मंदिर करहेडा, शिव मंदिर तिस्सा अलीपुर, शिव महादेव मंदिर बेहड़ा


सादात, ककरोली, छछरौली वजीराबाद आदि मंदिरों में भगवान शिव को जयकारों के बीच जलाभिषेक कर अपने परिवारों की खुशहाली को लेकर प्रार्थना कर मन्नत मांगी। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed