{"_id":"6b0ae1ae0ffa5748fc00ac5e","slug":"russia-kamchatka-coast-earthquake-6-7-magnitude-no-tsunami-threat-updates-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के कामचटका तट के पास 6.7 तीव्रता का भूकंप: 205 किमी गहराई में था केंद्र; क्या सुनामी का भी खतरा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस के कामचटका तट के पास 6.7 तीव्रता का भूकंप: 205 किमी गहराई में था केंद्र; क्या सुनामी का भी खतरा?
Sat, 28 Nov 2026 07:44 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 28 Nov 2026 07:44 PM IST
सार
रूस के कामचटका तट के पास शनिवार को 6.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 205 किलोमीटर नीचे था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं होने की पुष्टि की है। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप ( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के पूर्वी तट के पास शनिवार को जोरदार भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भी भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 205 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल सूचना नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं होने की जानकारी दी है।
शाम 6:45 बजे आया था भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 45 मिनट और 9 सेकंड पर दर्ज किया गया। इसका अक्षांश 53.667 डिग्री उत्तर और देशांतर 158.030 डिग्री पूर्व था। भूकंप का केंद्र रूस के कामचटका क्षेत्र में समुद्र तट के पास स्थित था। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलहाल सुनामी का कोई खतरा नहीं बताया है। केंद्र ने कहा कि किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
EQ of M: 6.7, On: 28/11/2026 18:45:09 IST, Lat: 53.667 N, Long: 158.030 E, Depth: 205 Km, Location: Russia. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/eApKhYT6vB
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 28, 2026