फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khurana Medical Agency seized the drug, stirring

खुराना मेडिकल एजेंसी पर दवाई सीज, हड़कंप

Thu, 10 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Khurana Medical Agency seized the drug, stirring
Raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। खुराना मेडिकल एजेंसी पर दो माह पूर्व लिए गए नमूने अधोमानक और दवाई नकली पाए जाने पर दोनों दवाई सीज कर दी गईं। शासन के आदेश पर गठित टीम ने शिवालिक हेल्थ केयर और खुराना मेडिकल एजेंसी पर एक साथ छापेमारी की।
विज्ञापन

 

सहायक आयुक्त औषधि राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में शासन से गठित टीम ने गुरुवार को जिला परिषद में खुराना मेडिकल एजेंसी और शिवालिक हेल्थ केयर बामनहेड़ी पर छापामारी की। दो माह पूर्व औषधि विभाग की टीम ने खुराना मेडिकल स्टोर पर शिवालिक हेल्थ केयर कंपनी की दो दवाइयों के नमूने भरे थे।

विज्ञापन

 

लेबोरेट्री में एक दवाई अधोमानक और एक पूरी तरह नकली पाई गई। शासन के आदेश पर दोनों दवाइयों को सीज करने की कार्रवाई हुई। खुराना मेडिकल एजेंसी पर दोनों दवाइयों को सीज कर दिया गया। लगभग 15 हजार की दवाइयां सीज की गईं। इसी के साथ टीम ने बामनहेडी स्थित शिवालिक हेल्थ केयर पर भी छापा मारा। वहां दोनों दवाइयों को सीज कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सहारनपुर की औषधि निरीक्षक अनामिका जैन, शामली के औषधि निरीक्षक मणिशंकर अग्रवाल, मुजफ्फरनगर राजेश कुमार शामिल रहे। बताया कि छापामारी की कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। शिवालिक हेल्थ केयर के अन्य सात उत्पादों के नमूने लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed