फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harsh eragny singer killed in firing

हर्ष फायरिंग में रागिनी गायक की मौत

Thu, 10 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Harsh eragny singer killed in firing
Firing - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली गांव अंतवाड़ा निवासी रागिनी कलाकार की फलावदा के गांव नैडू में हर्ष फायरिंग में मौत से  पूरे परिवार में कोहराम मच गया और गांव में गम का माहौल है। 
विज्ञापन


अंतवाड़ा गांव निवासी धनपाल अपनी भतीजी की लगन सगाई लेकर बुधवार की सुबह मेरठ के थाना फलावदा के गांव नैडू में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर के यहां गया था।
विज्ञापन


गांव निवासी रागिनी कलाकार जोगेंद्र उर्फ लीलू (38) पुत्र धनपाल भी सगाई चढ़ाने के लिए साथ में गया था। वहां हर्ष फायरिंग में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। जोगेंद्र की मौत से नैडू और अंतवाड़ा में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।         गायक जोगेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को धनपाल की भतीजी की नैडी गांव से बारात अंतवाड़ा में आनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव का लाड़ला था जोगेंद्र
गांव अंतवाड़ा के लोगों का लाड़ला था जोगेंद्र। गांव की मंडली के साथ जहां भी जोगेंद्र रागिनी प्रतियोगिता में जाता था। गांव के लोग उसकी रागिनी सुनने पहुंच जाते थे। गांव के सभी लोग जोगेंद्र से बहुत लाड़ करते थे। गांव के लोगों के बीच से आज जोगेंद्र हमेशा के लिए चला गया।

इनाम जीतकर किया नाम रोशन
खतौली। गांव अंतवाड़ा के रागिनी कलाकार जोगेंद्र ने प्रसिद्ध रागिनी कलाकारों ललित शर्मा, निशा शर्मा, सतपाल दोसा, गौतम भाटी, सुरेंद्र भाटी, मनोज, करमपाल शर्मा आदि के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया था। 2015 में राजस्थान के कोटा में हुए रागिनी प्रतियोगिता में जोगेंद्र ने ढाई लाख रुपये का इनाम जीतकर जनपद व अपने गांव का नाम रोशन किया था। कई और प्रतियोगिताओं में उसने पुरस्कार जीता था।


चंदा कैसेट कंपनी की ओर से भी जोगेंद्र की कई रागिनी प्रतियोगिता की कैसेट बनी है। जोगेंद्र का दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान में नाम था।  जोगेंद्र का पिता धनपाल भी रागिनी कलाकार था। जिनकी मृत्यु हो चुकी है। जोगेंद्र के साथ गांव की मंडली में प्रमोद, नरेश, नीटू, अजीत, सुरेंद्र, राजेंद्र बैजू मास्टर, विजय बैंसला, आदेश आदि थे। साथी कलाकार की मौत से मंडली भी गमजदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed