फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Faizabad prison extortion involving wire

फैजाबाद जेल से जुड़े रंगदारी के तार

Thu, 10 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 10 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Faizabad prison extortion involving wire
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर में दिनदहाड़े सर्राफ के बेटे को गोली मारने की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। बदमाशों ने सरेआम पुलिस को ललकारा है। पुलिस रंगदारी मांगने के प्रकरण की छानबीन में जुटी थी, लेकिन इससे पहले ही बदमाशों ने व्यापारी पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि रंगदारी मांगने की कॉल जेल से आई थी। कॉल करने वाले शातिर बदमाश रोहित सांडू को मुजफ्फरनगर से फैजाबाद जेल ट्रांसफर किया गया था। पुलिस की एक टीम उससे पूछताछ के लिए फैजाबाद रवाना की गई है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर में बुधवार दोपहर बदमाशों ने दिनदहाड़े जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, ऐसा अभी तक फिल्मों में ही देखा जाता रहा है। फाटक बंद मिला तो बदमाश चलती ट्रेन में चढ़ गए। हाथों में पिस्टल देख यात्रियों की चीख निकल गई। लोगों ने चेन पुलिंग की तो बदमाशों ने चलती ट्रेन से ही छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक अभी तक की तफ्तीश में जेल में बंद जोहरा गांव निवासी रोहित  सांडू का नाम इस प्रकरण में सामने आ रहा है। करीब तीन माह पहले उसे सिखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कानूनगो की हत्या में जेल भेजा गया था। 

करीब एक पखवाड़े पहले उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे फैजाबाद जेल शिफ्ट कर दिया था। पिछले महीने डिस्टलरी के जीएम भगतसिंह पर भी इसी गैंग के सदस्यों ने गोली चलाई थी। 

पुलिस ने जीएम पर गोली चलाने वाले गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज था। पुलिस मान रही है कि सर्राफ के बेटे पर गोलियां बरसाने वाले हमलावर भी इसी गैंग से जुडे हैं और आसपास के गांवों के ही रहने वाले हैं। शातिर रोहित सांडू से पूछताछ के लिए एक टीम फैजाबाद भेजी गई है। एसएसपी केबी सिंह का कहना है कि रंगदारी मांगने के तार जेल से जुड रहे हैं। कॉल डिटेल की जांच पड़ताल में इसका खुलासा हुआ था। गैंग को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। 

गुस्साए व्यापारियों ने घेरा थाना
सर्राफ दिनेश राणा के बेटे चितरंजन को बदमाशों द्वारा गोली मारने की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का घेराव कर बदमाशों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को भी बाजार बंद रहेगा।

शुक्रवार तक बदमाश नहीं पड़े गए तो अनिश्चिकालीन बाजार बंद रहेगा। व्यापारियों का कहना था कि दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने पर सर्राफ दिनेश राणा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। इसके बावजूद सर्राफ व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैय्या नहीं कराई। 


सर्राफ को दस साल पहले भी लूटा था
मंसूरपुर। सर्राफ दिनेश राणा से बदमाशों ने दस साल पूर्व भी नगदी सहित लाखों के जेवरात लूट लिए थे। सर्राफ दिनेश राणा शाम के समय दुकान बंद करके अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने सर्राफ से तमंचों के बल पर नगदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ को मारपीट कर घायल कर दिया था। पुलिस आज तक भी उन बदमाशों को पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed