फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry mob clashed with police

गुस्साई भीड़ पुलिस से भिड़ी

Mon, 07 Mar 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो\अमर उजाला
ब्यूरो\अमर उजाला Updated Mon, 07 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
 Angry mob clashed with police
बवाल
नई मंडी के जानसठ रोड पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगाया। जाम का पता लगते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी हंगामे के बाद पुलिस ने चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन


शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मृतक सोनू सोनकर के परिजनों के साथ मिलकर रविवार शाम जानसठ रोड पर जाम लगा दिया। जाम के दौरान शिवसेना के नेताओं ने बताया कि बाइस दिन पूर्व हमारे कार्यकर्ता सोनू सोनकर के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन


उसी दिन से उसका मेरठ में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों का बचाव करने में जुटी हुई है।  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाया है।  इस दौराना नई मंडी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्रा सीओ सिटी, सीओ मंडी और तीनों थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। बाद में शिवसेना नेताओं ने एसएसपी केबी सिंह से बात की और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने एक दिन का समय आरोपियों की गिरफ्तार के लिए मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed