{"_id":"67b6c8f16f66ab506c077107","slug":"muzaffarnagar-a-soldier-returning-after-distributing-his-wedding-cards-died-in-an-accident-2025-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे जवान की हादसे में मौत... चार दिन बाद मेरठ जानी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे जवान की हादसे में मौत... चार दिन बाद मेरठ जानी थी बरात
Thu, 20 Feb 2025 11:48 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:48 AM IST
सार
भोकरहेड़ी निवासी प्रशांत पाल 2021 में सशस्त्र सुरक्षा बल में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती लखीमपुर में थी। प्रशांत की मौत पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
प्रशांत की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार सशस्त्र सुरक्षा बल के जवान प्रशांत पाल की भोकरहेड़ी बरला मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। 25 फरवरी को प्रशांत की बरात मेरठ के सरधना जानी थी।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
थाना भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुआंपट्टी निवासी सतपाल का 28 वर्षीय पुत्र प्रशांत पाल 2021 में सशस्त्र सुरक्षा बल में सैनिक के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में प्रशांत की तैनाती लखीमपुर जनपद के पलिया में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से प्रशांत अपनी शादी के कार्ड बांटने में व्यस्त था। बुधवार की दोपहर प्रशांत शादी के कार्ड बांटकर बसेड़ा की ओर से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह भोकरहेड़ी बसेडा मार्ग पर स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचा, तभी भोकरहेडी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। प्रशांत की मौत से दादा मामचंद, पिता सतपाल, माता रोशनी, बडी बहन निकुंज, छोटा भाई विशांत का रो रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। प्रशांत की मौत से दादा मामचंद, पिता सतपाल, माता रोशनी, बडी बहन निकुंज, छोटा भाई विशांत का रो रोकर बुरा हाल है।