फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   muslims can support bjp by voting for sp, says bukhari

बुखारी ने फिर पाला बदला, अब सपा के साथ!

Tue, 10 Dec 2013 12:51 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Dec 2013 12:51 PM IST
विज्ञापन
muslims can support bjp by voting for sp, says bukhari

भाजपा के राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में जीत और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के एक रोज बाद जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी ने अहम बयान दिया है।

विज्ञापन


बुखारी का कहना है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में केवल समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा का विजय रथ थाम सकती है।

BJP-AAP में विपक्ष में बैठने की होड़ क्यों? 6 वजहें
विज्ञापन


शाही इमाम ने कहा, "मुझे लगता है कि मुस्लिमों के पास भाजपा को जीतने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के लिए वोट करने का विकल्प खुला है।"

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में हालत दूसरे राज्यों से अलग हैं, जहां भाजपा की लहर दिखी है। दिल्ली में कांग्रेस को जो वोट मिले, वे मुस्लिमों की वजह से मिले हैं। उत्तर प्रदेश में संसदीय चुनाव आने वाले यह गणित बदल सकता है। यहां मुस्लिमों के पास समाजवादी पार्टी का विकल्प है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में हार से कांग्रेस में मचा हाहाकार

पिछले हफ्ते बुखारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया था, जब वह उनके एक रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने आए थे। सूत्रों के मुताबिक बुखारी जल्दी ही सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर सकते हैं।

दिलचस्प है कि बुखारी कई बार पाला बदलते रहे हैं। कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने इमाम से संपर्क साधा था। इमाम हालांकि अब कांग्रेस से दूर होते दिख रहे हैं, जिसे विधानसभा चुनावों में काफी मार पड़ी है।

बुखारी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा को इस शर्त पर समर्थन देने की बात कही थी कि मुस्लिमों को 18 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed