{"_id":"5fcf4bbf8ebc3ecfea5c491f","slug":"murder-gorakhpur-surjit-murder-case-police-arrest-accused-just-in-eight-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से बात करने से रोका तो मनचले ने रेत दिया भाई का गला, जानें पुलिस ने महज आठ घंटे में कैसे सुलझाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से बात करने से रोका तो मनचले ने रेत दिया भाई का गला, जानें पुलिस ने महज आठ घंटे में कैसे सुलझाया केस
Tue, 08 Dec 2020 03:43 PM IST
अनिल पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में एक भाई ने अपनी बहन से बात करने को मना किया तो मनचले ने उसकी हत्या कर दी और हंसिए से उसका गुप्तांग काट दिया। बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को गर्दन तक मिट्टी में धंसा दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और महज 8 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तालाब में मिला था शव
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह को सीकरी गंज थाना क्षेत्र के बरोही गांव में तालाब के अंदर एक औंधे मुंह लाश पड़ी हुई मिली। लाश की शिनाख्त करने पर पता चला कि लाश पड़ोस के गांव अवरारूप में रहने वाले सुरजीत की है। पुलिस को लाश के पास से डंडा और हंसिया भी मिला था।
5 दिसंबर को लापता हो गया था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, सुरजीत 5 दिसंबर की शाम को 6 बजे घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं लौटा। फिर उसके नाना ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। घरवालों के रिपोर्ट लिखाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और शक के आधार पर मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकलवाई। इसके बाद सिकरी गंज के बारोही गांव में रहने वाले दीपेंद्र सिंह पर पुलिस को शक हुआ। पड़ताल करने पर पता चला कि दीपेंद्र सुरजीत की बहन से 45 दिनों में 364 बार बात कर चुका है। पुलिस ने उसे शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। इसके बाद जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की।
विज्ञापन
फोन कर के बुलाया और मार डाला
पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मृतक सुरजीत की बहन से बातचीत करता था। जब इसके बारे में सुरजीत को पता चला, तो उसने अपनी बहन से बात करने को मना किया। इसी बात को लेकर दीपेंद्र नाराज हो गया और उसने सुरजीत को फोन करके घटनास्थल के पास बुलाया और उसे मौत के घाट उतार दिया।