फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh yadav press conference

धोखे में आकर दे दिया कांग्रेस का साथ: मुलायम

Fri, 05 Jul 2013 07:58 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav press conference

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने धोखे में आकर कांग्रेस का साथ दे दिया। साथ ही, यह भी कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश में उनका कोई असर नहीं पड़ने वाला।

विज्ञापन


उनके मुताबिक मोदी सिर्फ कुछ अखबारों के लिए चमत्कारिक नेता है। तीसरे मोर्चे की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा कि तीसरे मोर्चे का गठन कभी चुनाव से पहले नहीं हुआ।
विज्ञापन


हमेशा चुनाव बाद ही तीसरा मोर्चा अस्तित्व में आता रहा है। इस बार भी आएगा। भाजपा व कांग्रेस नेतृत्व वाले गठनबंधनों को बहुमत नहीं मिलने वाला।

धोखे में आकर दिया कांग्रेस का साथ

सपा मुखिया ने कहा कि वह कांग्रेस का समर्थन नहीं कर रहे हैं। वह संप्रग में भी नहीं है। परमाणु करार पर तो उन्होंने धोखे में आकर कांग्रेस के साथ दे दिया था। सपा मुखिया के अनुसार, कांग्रेस ने उनसे कहा था कि देश में यूरेनियम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरेनियम हासिल करना जरूरी है। जिससे देश को बिजली के संकट से निजात दिलाई जा सके  और एटम बम बनाया जा सके। मुलायम के अनुसार, उन्होंने इसकी तस्दीक के लिए पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से बात की।

उन्होंने जब कहा कि देश में यूरेनियम न होने की बात सही है। तब हमने सरकार का लोकसभा में साथ दिया। पर, न यूरेनियम आया और बिजली की कमी दूर हुई और न एटम बम ही बना।

इस चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कहा कि उनका मकसद कांग्रेस की सरकार बचाना नहीं बल्कि सांप्रदायिक शक्तियों को रोकना है।

मोदी पर मुलायम
मुलायम ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश है। मोदी यहां कुछ नहीं कर पाएंगे। उनको लेकर बहुत फिक्र  करने की जरूरत नहीं है। वह जब आएंगे तब देखेंगे। अगर वह तहजीब बिगाड़ने की कोशिश करेंगे तब उनकी चिंता करेंगे।


मोदी का कुछ मतलब नहीं है। सिर्फ कुछ अखबार ही मोदी-मोदी कर रहे हैं। कर्नाटक में क्या हुआ। मोदी वहीं पड़े रहे और भाजपा की सरकार चली गई। भाजपा बुरी तरह चुनाव भी हार गई। यूपी भी मोदी को यही सबक सिखाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed