फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam singh and akhiesh yadav defend azam khan

'कारगिल' बयान पर मुलायम-अखिलेश के बदले सुर

Fri, 11 Apr 2014 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा, रामपुर, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा, रामपुर, नई दिल्ली Updated Fri, 11 Apr 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh and akhiesh yadav defend azam khan

कारगिल युद्ध के मामले पर चुनाव के दौरान प्रदेश नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा दिए गए विवादित बयान का मुलायम ने खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सन 1965 में पाकिस्तान से लड़ाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अब्दुल हमीद ने निभाई थी वह गाजीपुर का रहने वाला था।

विज्ञापन


पाकिस्तान से लड़ाई में बम लेकर कूद गया था अब्दुल हमीद और अपनी जान गवां दी थीं। वह भी तो मुसलमान था। देश की रक्षा के लिए मिसाइल बनाने वाला कौन था वह भी तो मुस्लिम एपीजे अब्दुल कलाम थे।
विज्ञापन


देश भक्ति में मुसलमान पीछे नहीं हैं, लेकिन आज आजम खां ने कह दिया तो हंगामा किया जा रहा है। हमीद की लखनऊ कैंट में मूर्ति लगी है, उसे देश भक्त के तौर पर याद किया जाता है। आजम खां जो कह रहे हैं वह सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कहा गलत, अब अखिलेश ने किया बचाव

mulayam singh and akhiesh yadav defend azam khan

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने कैबिनेट मंत्री आजम खान के कारगिल पर दिए गए बयान को गलत बताया था। मीडिया से रूबरू मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा था कि कारगिल युद्ध में किसी वर्ग विशेष के सैनिकों का नहीं, सभी सैनिकों का संयुक्त योगदान था।

आजम के उस बयान के मुद्दे पर आज रामपुर में उन्होंने कहा कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।

गाजियाबाद में एक भाषण के दौरान आजम खां ने कहा था कि कारगिल युद्ध में मुस्लिम शहीदों ने जीत दिलाई थी। उसके बाद से ही यह मुद्दा चुनावी ‘हाट केक’ की तरह सियासी मंचों पर गूंज रहा है।

'आजम जवाब दें, नहीं तो की जाएगी कार्रवाई'

mulayam singh and akhiesh yadav defend azam khan

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के काबीना मंत्री आजम खां को उनके विभिन्न बयानों व भाषणों केबारे में मिली शिकायतों को प्रथम दृष्टया आचार संहिता के उल्लंघन का मामला मानते हुए उनसे नोटिस का जवाब 11 अप्रैल तक देने को कहा है।

आयोग ने नौ अप्रैल को आजम खां को भेजी गई एक नोटिस में भाजपा तथा गाजियाबाद व रामपुर जिला प्रशासन की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर नोटिस भेजा है। आयोग ने पांच अप्रैल को रामपुर में मोदी को कुत्ते के बच्चे का बड़ा भाई कहने, सरकारी कर्मचारियों को 17 मई के बाद की धमकी देते हुए हद में रहने की चेतावनी देने तथा रामपुर में ही मोदी को गुंडा नम्बर वन कहने संबंधी बयान को गंभीर माना है।

जिला प्रशासन की ओर से आजम खां के गाजियाबाद के मसूरी में दिया गया वह बयान भी मिला है जिसमें उन्होंने कारगिल युद्ध के बहाने सेना में हिंदू मुस्लिम केआधार पर भेदभाव किया था। मसूरी के भाषण में भी उन्होंने मोदी पर मुसलमानों को कुत्ता का बच्चा कहने का आरोप लगाया था। आयोग के अनुसार प्रथम दृष्टया यह सारे बयान में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बनता है। आयोग ने 11 अप्रैल शाम पांच बजे तक आजम खां से जवाब देने को कहा है। जवाब नहीं मिलने पर आयोग ने इकतरफा कार्रवाई किये जाने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed