{"_id":"50e351bc-708c-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-says-congress-scare-cbi-and-income-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सीबीआई और आयकर से डराती है कांग्रेस'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सीबीआई और आयकर से डराती है कांग्रेस'
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार और कांग्रेस पर लोगों को निराश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व केंद्र सरकार के पास सिर्फ दो मुद्दे हैं, सीबीआई के जरिये विपक्ष को धमकाना और इनकम टैक्स के बहाने आर्थिक आधार पर दबाना। दोनों एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस को देश की चिंता नहीं। कांग्रेस के राज में महंगाई बेकारी और भ्रष्टाचार बढ़ा है। केंद्र की नीतियों से किसान बर्बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र से समर्थन वापसी पर पार्टी उचित समय पर निर्णय लेगी। मुलायम ने यह भी स्वीकार किया कि न्यूक्लियर डील पर केंद्र सरकार को बचाने से सपा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सपा मुखिया बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर कुछ न्यूज चैनल के सवालों का जवाब दे रहे थे। मुलायम ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस पर सिर्फ गांधी परिवार का शासन चलता है। उसकी कोई नीति नहीं है। न्यूक्लियर डील पर केंद्र सरकार को बचाने के कारण सपा को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
सपा अगर केंद्र सरकार को नहीं बचाती तो सरकार चली जाती पर, देशहित में नुकसान उठाकर सपा ने केंद्र को समर्थन दिया। लोकसभा का चुनाव व्यक्ति नहीं मुद्दों के आधार पर होगा। तीसरा मोर्चा ताकतवर होकर उभरेगा और बहुमत मिलेगा। कहा कि देश की जनता भाजपा-कांग्रेस से मुक्ति चाहती है। चुनाव में दोनों दल धराशायी होंगे।
केंद्र में गैर भाजपा-गैर कांग्रेस की सरकार बननी चाहिए। सपा नीतियों पर चलती है और सांप्रदायिकता विरोधी है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर व हिंदुत्व का मुद्दा अब चुनावी मुद्दा नहीं बन पाएगा। भाजपा को भी यह बात समझ में आ रही है।
प्रधानमंत्री बनने के बारे में अभी से क्या कहूं
प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी से कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के कामकाज से वह खुश हैं। मुलायम ने दुख जताया कि वह चौधरी चरण सिंह के रहते मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। चौधरी साहब उन्हें 1977 में ही मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, पर कुछ कारणों से यह नहीं हो सका।